कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से कई महीनों से बंद पड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट एक बार फिर से शुरू होने लगे हैं। नए सुरक्षा उपायों और आईसीसी के नए नियमों के साथ अब टीमें एक बार फिर से मुकाबले के लिए तैयार हो गई हैं। यही कारण है कि 27 नवंबर यानी शुक्रवार से छह टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। इन छह टीमों में भारतीय टीम भी शामिल है जो करीब आठ महीने बाद मैदान पर लौटेगी।
कल से शुरू होगा घमासान, क्रिकेट के मैदान में भारत समेत उतरेंगी ये छह टीमें, देखें पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें भी मैदान पर अपना दम दिखाएंगी। इसमें ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें पहले ही आपस में द्विपक्षीय सीरीज खेल चुकी हैं, जबकि भारत, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लंबे समय के बाद मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में उम्मीद यही होगी कि अगले कुछ महीनों में दर्शकों को कई जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 नवंबर से वनडे के साथ अपने दौरा की शुरुआत करेगी। दोनों ही टीमें 19 जनवरी तक तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेंगी। भारतीय समयानुसार दोनों टीमें के बीच कल सुबह 9.10 से पहला वनडे मुकाबला शुरू होगा।
दूसरी श्रृंखला में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। दोनों ही टीमें आपस में 15 दिसंबर तक तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेंगी। इसकी शुरुआत कल सुबह 11.30 बजे से टी-20 मैच के साथ होगी।
वहीं तीसरी श्रृंखला में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच भिड़ंत होगी। कोरोना काल में इंग्लैंड की टीम पहली बार मेहमान और दक्षिण अफ्रीका मेजबान होगी। कल से शुरू होने वाली सीरीज में दोनों टीमें 9 दिसंबर तक तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेलेंगी। कल दोनों टीमों के बीच रात 9.30 बजे से पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।
A BIG day of international cricket coming your way tomorrow!
🏏 #SAvENG first T20I 🕰️ 18.00 local time
🏏 #NZvWI first T20I 🕰️ 19.00 local time
🏏 #AUSvIND first ODI 🕰️ 14.40 local time
Who will be Player of the Match in each game? 🤩 pic.twitter.com/G0vBfCBJ5I