अपने करियर के दौरान अधिक वजन और चोटों से जूझने वाले ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज और पंजाब के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस 'छरहरे बदन' के मोहम्मद शमी को अपनी अच्छी फिटनेस के कारण मिल रही सफलता से हैरान नहीं हैं और उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज को वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक करार दिया।
2 of 5
mohammad shami
- फोटो : file photo
शमी ने पिछले एक साल में लगभग आठ किग्रा वजन कम किया और इस दौरान वह चोटमुक्त भी रहे जिससे उनकी गेंदबाजी में भी सुधार हुआ और वह भारतीय टेस्ट टीम के अहम अंग बन गये। हैरिस पिछले 18 महीनों में शमी की सफलता से खुश है जिसमें ऑस्ट्रेलिया दौरा भी शामिल है।
3 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया जूनियर टीम के साथ भी काम कर रहे हैरिस ने पीटीआई से कहा, 'मैंने उसके साथ बहुत अधिक काम नहीं किया। उसने खुद ऐसा किया। वह (पंजाब) के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल है। वह रणनीति पर चर्चा करता है, मुझसे बात करता है। अधिकतर खिलाड़ी उसके क्रिकेट ज्ञान का फायदा उठाना चाहते हैं। अगर वह सर्वश्रेष्ठ नहीं है तो अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है।'
उन्होंने कहा, 'जब मैं उससे पंजाब के शिविर में पहले दो दिन मिला तो उसने मुझे बताया कि कैसे उसने अपनी फिटनेस में सुधार किया और सात आठ किग्रा वजन कम किया। उसने किस तरह से चेन्नई में गर्मियों में अभ्यास किया जिससे उसके वजन में तेजी से कमी आई।'
5 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : file photo
हैरिस ने कहा कि शमी और जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत के पास तेज गेंदबाजी की बहुत अच्छी जोड़ी है। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा, 'वे (शमी और बुमराह) एक दूसरे के साथ बहुत अच्छा तालमेल बनाते हैं। बुमराह अलग तरह का गेंदबाज है जिसमें तेजी है और वह आक्रमण करता है जबकि शमी विकेट टू विकेट गेंद करके अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाता है।'