फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rwandan cricketer breaks world record for longest time batting

भारतीय बल्लेबाज का टूट गया लगातार बैटिंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fri, 13 May 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
Rwandan cricketer breaks world record for longest time batting

रवांडा क्रिकेट टीम के कप्तान ने एक भारतीय बल्लेबाज के नेट पर लगातार खेलते रहने के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन


क्रिकेट नेट पर लगातार सबसे ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रवांडा टीम के कप्तान एरिक दुसिंजिमाना ने बना लिया।

रंवाडा के किचुकिरो क्रिकेट ग्राउंड पर एरिक ने 11 मई की सुबह 7 बजे से बल्लेबाजी शुरू की और वह 13 मई तक लगातार बल्लेबाजी करते रहे। इस तरह से उन्होंने 2 दिन और 3 घंटे नॉनस्टॉप बल्लेबाजी की। उनके इस रिकॉर्ड के लिए स्थानीय गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, जबकि इंग्लैंड, रवांडा और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के निवेशकों ने इसे प्रायोजित किया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

2 hours 39 until the 51 hours mark #textatile To donate tiles 4 our pavilion, Text Tile 10 £5 to 70070 #eric4worldrecord

A photo posted by RCSF (@rwandacricket) on



 

 

Eric just told me he might want to do more than 51 hours #madness - 3:45 to go...#alreadyalegend #eric4worldrecord http://m.virginmoneygiving.com/mt/uk.virginmoneygiving.com/fundraiser-web/fundraiser/showFundraiserPage.action?userUrl=worldrecord&faId=696620&isTeam=false

A photo posted by RCSF (@rwandacricket) on


नेट्स पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rwandan cricketer breaks world record for longest time batting
रवांडा क्रिकेट टीम के कप्तान एरिक दुसिंजिमाना ने क्रिकेट नेट्स पर सबसे ज्यादा समय तक लगातार बल्लेबाजी करने का गीनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने लगातार 51 घंटे तक बल्लेबाजी करने का कारनामा कर दिखाया। इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने भी बुधवार को इस बल्लेबाज के लिए कुछ गेंदें डाली थी।

इससे पहले लगातार बल्लेबाजी का रिकॉर्ड एक भारतीय बल्लेबाज के नाम था। विराज माले नाम के क्रिकेटर ने लगातार 50 घंटे तक बल्लेबाजी कर यह रिकॉर्ड बनाया था।
 



 

लेकिन इस बल्लेबाज को नहीं मिला राष्ट्रपति का 'साथ'

Rwandan cricketer breaks world record for longest time batting
एरिक दुसिंजिमाना ने ऐसा रवांडा में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड बनाने के वास्ते पैसा इकट्ठा करने के लिए किया है। एरिक ने अपने इस मैराथन अभियान में अपने देश के राष्ट्रपति से पहला गेंद डालने का अनुरोध किया था। लेकिन राष्ट्रपति पॉल काग्मे की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। एरिक ने यह रिकॉर्ड 11 से 13 मई तक लगातार बल्लेबाजी का रिकॉर्ड बनाया।

एरिक 2008 से ही रवांडा टीम के खास सदस्य रहे हैं। और उन्होंने घाना में 2011 में अपनी टीम की आईसीसी डीविजन 3 टूर्नामेंट में जीत की अहम भूमिका निभाई थी।


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed