फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs RCB Dream11 Prediction: Rajasthan vs Bangalore Playing XI Captain Vice-Captain Players List

RR vs RCB Playing 11: जीत की पटरी पर लौटने उतरेंगे राजस्थान और आरसीबी, रॉयल्स में हसरंगा की होगी वापसी?

Sun, 13 Apr 2025 01:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Apr 2025 01:45 PM IST
सार

RR vs RCB Playing 11 Today Match: आरसीबी की टीम इस सीजन अच्छी फॉर्म में दिखी है और उसने मुंबई इंडियंस को 10 साल बाद वानखेड़े, चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल में पहली बार चेपॉक पर और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडेन गार्डेंस पर हराया था।

विज्ञापन
RR vs RCB Dream11 Prediction: Rajasthan vs Bangalore Playing XI Captain Vice-Captain Players List
पाटीदार और सैमसन - फोटो : PTI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच रविवार को मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और दोनों ही जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेंगे। राजस्थान के लिए राहत की बात यह है कि वह अपने घरेलू मैदान जयपुर में यह मुकाबला खेलेगी। राजस्थान का सामना मजबूत आरसीबी से होगा।
विज्ञापन

तिलिस्म तोड़ रही है आरसीबी 
आरसीबी की टीम इस सीजन अच्छी फॉर्म में दिखी है और उसने मुंबई इंडियंस को 10 साल बाद वानखेड़े, चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल में पहली बार चेपॉक पर और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडेन गार्डेंस पर हराया था। राजस्थान को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी थी। राजस्थान के लिए आरसीबी को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि उसके पास विराट कोहली जैसा स्टार बल्लेबाज है जो इस वक्त फॉर्म में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्चर से निपटने की होगी चुनौती
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और कोहली के सामने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से निपटने की चुनौती होगी। आईपीएल के इस सत्र के शुरुआती मैच में इस लीग में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने आर्चर ने लय में वापसी कर ली है। उनकी तेज रफ्तार गेंदें पिछले दो मैचों से कहर बरपा रहीं हैं। उन्होंने  गुजरात टाइटंस के खिलाफ 152.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। आर्चर के सामने कोहली और सॉल्ट की आक्रामक जोड़ी को रोकने की चुनौती होगी। आर्चर के अलावा राजस्थान के लिए गेंदबाजी में सिर्फ संदीप शर्मा ही प्रभावित कर सके हैं।

ये भी पढ़ें: LSG vs GT: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोका गुजरात का विजयी अभियान, तीसरे स्थान पर पहुंची; मार्करम के बाद चमके पूरन
विज्ञापन

आरसीबी प्लेइंग-11 में करेगी बदलाव?
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया था कि वानिंदु हसरंगा दोबारा टीम से जुड़ गए हैं और वह आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध होंगे। आरसीबी इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेगी इसकी संभावना कम है। हालांकि, उसके पास लियाम लिविंगस्टोन की जगह जैकब बेथेल को मौका देने का अवसर रहेगा। अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में लगी आरसीबी के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को थोड़ा और निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। 
आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड। 

आइए जानते हैं आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 13 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।

आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा। 

आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed