{"_id":"67fa77183ea5ac6ceb0b20df","slug":"ipl-2025-lsg-vs-gt-result-lucknow-super-giants-vs-gujarat-titans-key-highlights-analysis-points-table-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs GT: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोका गुजरात का विजयी अभियान, तीसरे स्थान पर पहुंची; मार्करम के बाद चमके पूरन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs GT: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोका गुजरात का विजयी अभियान, तीसरे स्थान पर पहुंची; मार्करम के बाद चमके पूरन
Sat, 12 Apr 2025 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:52 PM IST
सार
गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल के अर्धशतकों से 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 186 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन
मार्करम और पूरन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एडेन मार्करम और निकोलस पूरन के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल के अर्धशतकों से 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 186 रन बनाकर मैच जीता। लखनऊ के लिए पूरन ने 34 गेंदों पर एक चौका और सात छक्कों की मदद से 61 रन और मार्करम ने 31 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए।
विज्ञापन
गुजरात दूसरे स्थान पर खिसका
लखनऊ ने इस तरह गुजरात का लगातार चार मैच से चला आ रहा विजयी अभियान रोका। गुजरात की छह मैचों में यह दूसरी हार है और वह चार जीत और दो हार के साथ आठ अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया है। गुजरात शीर्ष पर चल रहा था, लेकिन लखनऊ के खिलाफ हार के साथ ही वह दूसरे नंबर पर आ गया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, लखनऊ ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और तीसरे स्थान पर पहुंच गई। लखनऊ ने केकेआर को चौथे नंबर पर खिसकाया। लखनऊ के छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ आठ अंक है।

मार्करम-पंत ने दिलाई अच्छी शुरुआत
गुजरात के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम और पंत ने लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। पंत 2016 के बाद पहली बार आईपीएल में ओपनिंग के लिए उतरे, लेकिन 21 रन बनाकर आउट हो गए। पंत आईपीएल में ओपनर के तौर पर 3246 दिन यानी आठ साल 10 महीने 20 दिन बाद उतरे। दरअसल, लखनऊ के लिए मिचेल मार्श इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिस कारण एडेन मार्करम के साथ पंत पारी का आगाज करने उतरे। पंत अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे और लग रहा था कि इस मैच में उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने मिलेगी, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने पंत को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया।
ये भी पढ़ें: LSG vs GT: 3246 दिन बाद आईपीएल में ओपनर के तौर पर उतरे पंत, सस्ते में हुए आउट; इस स्थान पर कैसा है रिकॉर्ड?

पूरन-मार्करम की आतिशी पारी
पंत के आउट होने के बाद मार्करम और पूरन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। मार्करम ने जहां 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, वहीं पूरन ने 23 गेंदों पर पचासा लगाया। मार्करम को भी प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। मार्करम के आउट होने के बाद भी पूरन ने अपनी तेज तर्रार पारी जारी रखी और लखनऊ का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। पूरन आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने छह मैचों में चार बार 50+ स्कोर बनाया है। पूरन अब तक 75, 70, 44, 12, 87* और 61 रन बना चुके हैं।

पूरन हालांकि, राशिद खान का शिकार बने। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने डेविड मिलर को आउट किया जो सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे आयुष बडोनी 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अब्दुल समद भी दो रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात के लिए प्रसिद्ध ने दो विकेट लिए, जबकि राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला।
गिल-सुदर्शन की शानदार साझेदारी
इससे पहले, गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स को 181 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। लखनऊ ने हालांकि अच्छी वापसी की जिससे गुजरात 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं सका। गिल और सुदर्शन ने 12 ओवर में स्कोर 120 पहुंचाया था, लेकिन इसके बाद गुजरात की टीम अगले आठ ओवर में 60 रन ही बना सकी।
ये भी पढ़ें: LSG vs GT: 2022 से चार बार 100+ रनों की साझेदारी कर चुके हैं सुदर्शन-गिल, विरोधी टीमों पर पड़ रहे हैं भारी

बिश्नोई-शार्दुल ने कराई वापसी
गिल और सुदर्शन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उस वक्त लग रहा था कि गुजरात की टीम 200 रन का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी, लेकिन रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ को अच्छी वापसी कराई। आवेश खान ने गिल को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। गिल 38 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बिश्नोई ने सुदर्शन को पवेलियन भेजा जो 37 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के सहारे 56 रन बनाकर आउट हुए। बिश्नोई ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर वाशिंगटन सुंदर (2) का विकेट लिया। इस तरह गुजरात ने छह रन के अंतर पर तीन विकेट गंवाए।

गिल और सुदर्शन के बाद गुजरात का अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। शेरफाने रदरफोर्ड ने 19 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 22 रन की पारी खेली, जबकि जोस बटलर 14 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 16 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा शाहरुख खान 11 रन और राशिद खान चार रन बनाकर नाबाद रहे। अंतिम ओवर में शार्दुल ठाकुर ने रदरफोर्ड और राहुल तेवतिया को आउट किया। शार्दुल के पास हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। लखनऊ की ओर से शार्दुल और बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दिग्वेश और आवेश को एक-एक विकेट मिला।