{"_id":"680f57a812b04b1e6f0b900a","slug":"rr-vs-gt-ipl-2025-47th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs GT Playing 11: प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ाने उतरेगी गुजरात, राजस्थान की नजरें वापसी पर; संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs GT Playing 11: प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ाने उतरेगी गुजरात, राजस्थान की नजरें वापसी पर; संभावित प्लेइंग-11
Mon, 28 Apr 2025 03:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Apr 2025 03:56 PM IST
सार
RR vs GT Playing 11 Prediction: राजस्थान की टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है जिसमें तीन मुकाबले बेहद करीब आकर गंवाए। वह नौ मैचों में दो जीत और सात हार के साथ चार अंक लेकर नौवें स्थान पर है। शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो और जीत की जरूरत है।
विज्ञापन
राजस्थान बनाम गुजरात
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है और वह प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है। गुजरात की टीम फिलहाल 12 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है और अगर टीम सोमवार को होने वाले इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है तो प्लेऑफ के लिए एक कदम और बढ़ा लेगी। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है और वह अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने उतरेगी।
विज्ञापन
राजस्थान के लिए कठिन डगर
राजस्थान की टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है जिसमें तीन मुकाबले बेहद करीब आकर गंवाए। वह नौ मैचों में दो जीत और सात हार के साथ चार अंक लेकर नौवें स्थान पर है। राजस्थान के लिए अंतिम चार की करीब-करीब बंद है, लेकिन अगर वह यह मैच भी हार गई तो उसकी उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। राजस्थान के नियमित कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण बाहर चल रहे हैं और उनकी अनुपस्थिति में रियान पराग टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

राजस्थान की गेंदबाज चिंता का विषय
लीग के शुरूआती सत्र के चैंपियन राजस्थान को इस पूरे सत्र में लय हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। टीम अपने पिछले तीन मैचों में जीत के करीब पहुंची लेकिन करीबी मैचों को अपने पक्ष में मोड़ने में नाकाम रही। इसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में दिल तोड़ने वाली हार भी शामिल है। शीर्ष क्रम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और नीतीश राणा ने अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन उनकी गेंदबाजी एक बड़ी निराशा रही है। गेंदबाज रन गति को नियंत्रित करने और महत्वपूर्ण क्षणों में विकेट लेने में असमर्थ रहे है जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: राहुल को भारत के लिए T20I में इस स्थान पर खेलते देखना चाहते हैं पीटरसन, बतौर विकेटकीपर भी पहली पसंद

प्लेऑफ के करीब गुजरात
शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो और जीत की जरूरत है। टाइटंस ने मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और उसे सिर्फ दो बार हार सामना करना पड़ा है। गुजरात की इस टीम के लिए गिल, सुदर्शन और जोस बटलर शानदार लय में है। इस तिकड़ी के तीनों बल्लेबाजों ने मौजूदा सत्र में 300 से अधिक रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से अधिक रहा है। अनुभवी कगिसो रबाडा सत्र की शुरुआत में व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौट गए, लेकिन इसके बावजूद गेंदबाजी टीम की प्रमुख ताकत बनकर उभरी है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, आकाश मधवाल, संदीप शर्मा।
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

आइए जानते हैं राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 28 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा।
राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
राजस्थान बनाम गुजरात के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।