फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Kevin Pietersen wants to see KL Rahul playing at 4th position in T20I, first choice as wicketkeeper

IPL 2025: राहुल को भारत के लिए T20I में इस स्थान पर खेलते देखना चाहते हैं पीटरसन, बतौर विकेटकीपर भी पहली पसंद

Mon, 28 Apr 2025 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Apr 2025 03:54 PM IST
सार

राष्ट्रीय टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के स्थान के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इसमें चयनकर्ताओं के पास राहुल के अलावा ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल और ईशान किशन जैसे मजबूत विकल्प हैं। राहुल 2022 विश्व कप के बाद से भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन
IPL 2025: Kevin Pietersen wants to see KL Rahul playing at 4th position in T20I, first choice as wicketkeeper
केएल राहुल और केविन पीटरसन - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर केविन पीटरसन का मानना है कि केएल राहुल अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के साथ विकेटकीपिंग करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। राहुल पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। इस प्रारूप में उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 में उन्होंने गजब की बल्लेबाजी की है और सभी को गलत साबित किया है। मौजूदा सत्र में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा रहा है।
विज्ञापन

विकेटकीपर के लिए कई विकल्प मौजूद
राष्ट्रीय टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के स्थान के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इसमें चयनकर्ताओं के पास राहुल के अलावा ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल और ईशान किशन जैसे मजबूत विकल्प हैं। राहुल 2022 विश्व कप के बाद से भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन पीटरसन का मानना है कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से अपनी वापसी का मंच तैयार किया है। वह विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'राहुल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करवाऊंगा'
पीटरसन ने कहा, 'मैं टी20 क्रिकेट में भारत के लिए केएल राहुल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करवाऊंगा। मुझे लगता है कि आपके पास बहुत सारे सलामी बल्लेबाज हैं।' इंग्लैंड के इस पूर्व दिग्गज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को मिली शिकस्त के बाद कहा, 'राहुल जिस तरह से अब क्रिकेट खेल रहे हैं, वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने और भारत के लिए विकेटकीपिंग करने के लिए मेरी पहली पसंद होंगे।'
विज्ञापन

राहुल के हालिया प्रदर्शन से प्रभावित हैं पीटरसन
राहुल ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के अलावा, वनडे क्रिकेट में भारत के लिए अपने हालिया प्रदर्शन से पीटरसन को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, 'राहुल ने पिछले साल के मध्य से लेकर आखिर तक बहुत सकारात्मक तरीके से खेला है। हमने देखा कि कैसे उसने भारत को कुछ मैच जीताये है और दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।'

राहुल की उम्र का भी पीटरसन ने किया जिक्र
उन्होंने कहा, 'मैंने बल्लेबाजी के बारे में उसके साथ बहुत सारी शानदार बातचीत की है, बहुत गंभीर और सार्थक बातचीत की है क्योंकि जब आप एक युवा खिलाड़ी के रूप में बड़े होते हैं, तो आपको डिफेंस, कोहनी ऊपर उठाना, वी में खेलना सिखाया जाता है।' अपने समय में आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों में खौफ पैदा करने वाले पीटरसन ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी 30 साल के करीब पहुंच जाता है तो उसके लिए रवैये में बदलाव करना कठिन होता है।

उन्होंने कहा, 'आपको बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए हर प्रारूप के मुताबिक अपने खेल को लगातार विकसित करना होता है। एक उम्र पर पहुंचने के बाद यह बहुत मुश्किल है लेकिन राहुल ने खुद को बदला है।' अगला टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। पिछले आईपीएल में 250 के आसपास का स्कोर आम बात थी, लेकिन पिचों की धीमी प्रकृति ने इस सत्र में बल्लेबाजी को मुश्किल बना दिया है। पीटरसन को इससे कोई परेशानी नहीं है।

'परिस्थितियों के मुताबिक ढलने वाला असली बल्लेबाज'
उन्होंने कहा, 'इस तरह की पिचों पर आपको समय देना होता है। आपको लय हासिल करनी पड़ती है। विराट कोहली ने लय हासिल की। केएल ने लय हासिल की। और मुझे लगता है कि यहीं पर आपकी असली बल्लेबाज की परीक्षा होती है। असली बल्लेबाजी वही है जो क्रीज पर आकर परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल सके और सहज दिखे। टी20 क्रिकेट में कभी-कभी ऐसी पिच होना कोई बुरी बात नहीं है।'

अपनी भूमिका पर बोले पीटरसन
उन्होंने कहा कि आईपीएल जैसी लीग से युवा खिलाड़ियों को काफी मदद मिल रही है। पीटरसन खुद भी आईपीएल में खेल चुके हैं और हाल ही में कमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे हैं। वह इस सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य के रूप में डगआउट में वापस आ गए हैं। इस 44 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने टीम में अपनी भूमिका के बारे में कहा, 'जब मैं फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेल रहा था, तो मुझे हमेशा पता था कि कोई भी कोच आपको चार से छह सप्ताह या आठ सप्ताह की अवधि में नहीं बदल सकता है।'

पोरेल को लेकर पीटरसन का बयान
उन्होंने हालांकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का उदाहरण देते हुए कहा कि लीग के दौरान लाये गये बदलाव पर काम कर के खेल में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'हम टूर्नामेंट में पांच सप्ताह बिता चुके हैं। हमारे पास टूर्नामेंट के सिर्फ तीन या चार सप्ताह बचे हैं। मैंने पोरेल से कहा कि हो सकता है कि यह तुरंत तुम्हारे लिए काम नहीं करे, लेकिन अगर तुम इसे जारी रखोगे तो अगले महीने, दो महीने, तीन महीने, चार महीने में, मैं तुमसे वादा करता हूं कि यह तुम्हारे खेल में मदद करेगा। और यह तुम्हें एक ऐसे स्तर पर ले जाएगा जहां तुम ज्यादा आक्रामक बल्लेबाज बन सकोगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed