फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal Challengers Bengaluru dethrone Chennai Super Kings as the most valuable IPL franchise

IPL: आईपीएल खिताब जीतने के बाद आरसीबी को हुआ बड़ा फायदा, इस मामले में सीएसके को पीछे छोड़ा; रिपोर्ट में दावा

Tue, 08 Jul 2025 07:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Jul 2025 07:11 PM IST
सार

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खिताबी जीत के बाद आरसीबी के वेल्यूएशन में बढ़ावा हुआ है जो अब 26 करोड़ 90 लाख डॉलर हो गया है। इस तरह यह फ्रेंचाइजी सीएसके को पीछे छोड़कर वेल्यूएशन के मामले में शीर्ष पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Royal Challengers Bengaluru dethrone Chennai Super Kings as the most valuable IPL franchise
आरसीबी की टीम - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को खिताबी सूखा समाप्त करने का बड़ा फायदा मिला है। आरसीबी की टीम लीग की सबसे ज्यादा वेल्यूएशन वाली टीम बन गई है। आरसीबी की टीम ने इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पीछे छोड़ दिया है। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर 17 साल का खिताबी सूखा समाप्त किया था। 
विज्ञापन

आईपीएल के वेल्यूएशन में भी बढ़ोत्तरी
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खिताबी जीत के बाद आरसीबी के वेल्यूएशन में बढ़ावा हुआ है जो अब 26 करोड़ 90 लाख डॉलर हो गया है। इस तरह यह फ्रेंचाइजी सीएसके को पीछे छोड़कर वेल्यूएशन के मामले में शीर्ष पर पहुंच गई है। एक निवेश बैंक हुलिहान लोके की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा संचालित आईपीएल का वेल्यूएशन 13.8 प्रतिशत बढ़कर तीन अरब 90 करोड़ डॉलर हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक व्यवसाय के रूप में आईपीएल की वेल्यू 12.9 प्रतिशत बढ़कर 18 अरब 50 करोड़ डॉलर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कीमती फ्रेंचाइजी बनी मुंबई 
अंबानी परिवार द्वारा संचालित मुंबई इंडियंस का वेल्यूएशन 24 करोड़ 20 लाख डॉलर तक बढ़ गया है जिससे यह दूसरी सबसे कीमती फ्रेंचाइजी बन गई है। निराशाजनक सत्र के बाद इंडिया सीमेंट्स के एन श्रीनिवासन के स्वामित्व वाला सीएसके एक साल पहले के शीर्ष स्थान से 2025 में तीसरे नंबर पर खिसक गया। इस फ्रेंचाइजी का ब्रांड मूल्य 23 करोड़ 50 लाख डॉलर है।
विज्ञापन

शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स 22 करोड़ 70 लाख डॉलर के साथ ब्रांड मूल्य के मामले में चौथे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 15 करोड़ 40 लाख डॉलर के वेल्यूएशन के साथ पांचवें स्थान पर रहा। पंजाब किंग्स ने 2025 में 39.6 प्रतिशत की सर्वाधिक वृद्धि हासिल की। यह फ्रेंचाइजी 14 करोड़ 10 लाख डॉलर के वेल्यूएशन के साथ नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed