फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Knight Riders won by 5 wickets

पठान की आक्रामक पारी की बदौलत केकेआर ने आरसीबी को दी करारी शिकस्त

Tue, 03 May 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
Knight Riders won by 5 wickets
yusuf pathan - फोटो : getty

आईपीएल सीजन-9 के एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को पांच विकेट से शिकस्त दे दी। यूसुफ पठान और रशेल की धमाकेदार बल्लेबाजी ने आरसीबी के गेंदबाजों को अपने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


मैच का लाइवस्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 7 विकेट पर 186 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करने उतरी के केकेआर की टीम ने पांच गेंदे शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत में केकेआर के युसुफ पठान और आंद्रे रशल की धुंआधार बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा। पठान ने 29 गेंदो में तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से नाबाद 60 रन बनाएं। वहीं आंद्रे रशल ने 39 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में सिर्फ 2 रन निकले। जबकि दूसरे ओवर में छक्का लगाकर क्रिस गेल अगली गेंद पर कैच आउट हो गए। अगले बल्लेबाज के रुप में कप्तान विराट कोहली क्रीज पर पहुंचे। शुरुआत में टीम के दूसरे ओपनर केएल राहुल संघर्ष करते हुए नजर आए, लेकिन कुछ देर में उन्होंने लय पकड़ी। आरसीबी की बल्लेबाजी हालांकि धीमी रही। उन्होंने पॉवरप्‍ले में महज 40 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वें ओवर में तेज खेलना शुरू करते हुए राहुल ने एक छक्का और एक चौका जड़ा। राहुल ने सुनील नरेन की पहली और दूसरी गेंद पर छक्का और चौका लगाकर 29 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर दी। लेकिन कुछ देर बाद वह पीयूष चावला का पहला और केकेआर का दूसरा शिकार हुए। एबी डीविलियर्स का बल्ला नहीं बोला। चावला ने उन्हें 4 रन पर चलता किया। उधर, दूसरी ओर कोहली मैदान में डटे रहे और फिफ्टी लगाकर ही माने। इसी स्कोर पर केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर उनका एक आसान कैच छोड़ बैठे। हालांकि अगली गेंद पर बाउंड्री पर मौजूद आंद्रे रसैल ने उनका कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।


डेथ ओवरों में केकेआर की गेंदबाजी ढ़ीली रही। 18 वें ओवर में उमेश यादव अपनी लाइन भटक गए और दो नो बॉल और एक वाइड गेंद फेंकने के बाद नर्वस हो गए। इस ओवर में केकेआर ने 23 रन लुटाए। दोनों बल्लेबाजों सचिन बेबी (8 गेंद, 16 रन) और शेन वॉटसन ने तूफानी बल्लेबाजी की। 19वें ओवर में उन्होंने 13 रन बनाए। हालांकि सचिन बेबी इस ओवर में रसैल के हाथों कॉट एंड बोल्ड आउट हुए। वॉटसन ने इस ओवर में 3 चौके जड़े। आखिर ओवर फिर उमेश यादव का रहा। नए बल्लेबाज स्टुअर्ड बिन्नी ने उन्हें नहीं छोड़ा और
पहली तीन गेदों में छक्का, चौका और छक्का जड़ा। वह 4 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed