फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में होगी विराट पॉवरी: जानें किन रिकॉर्ड्स पर होगी रन मशीन कोहली की नजर

Wed, 07 Apr 2021 05:30 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 07 Apr 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore captain Virat Kohli Eyes on these records upcoming IPL 2021
virat kohli ipl - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का जलवा एक बार फिर देखने को मिलेगा। बीते कुछ वर्षों से आईपीएल में विराट का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। वह किसी एक टीम की तरफ से लगातार आईपीएल के 13 सत्र खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। साल 2008 में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग से विराट लगातार आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि इस बार आईपीएल 2021 में विराट कोहली कौन से नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते है।

royal challengers bangalore captain Virat Kohli Eyes on these records upcoming IPL 2021
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का अभिन्न अंग हैं वह तीन बार फाइनल में पहुंची टीम का हिस्सा भी रहे हैं। 2016 विराट के लिए आईपीएल में करिश्माई साल था। इस वर्ष उन्होंने 4 शतक लगाते हुए कुल 973 रन बनाए। विराट इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को फाइनल नहीं जिताने में नाकाम रहे। खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीबी को हराया था। 

royal challengers bangalore captain Virat Kohli Eyes on these records upcoming IPL 2021
विराट कोहली - फोटो : PTI

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल के 192 मैचों की 184 पारियों में 5878 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 5 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। विराट आईपीएल  शुरू होने से पहले ये घोषणा कर चुके हैं कि वह इस बार पारी की शुरूआत करेंगे। उम्मीद है इस बार विराट अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को खिताब जिताएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
royal challengers bangalore captain Virat Kohli Eyes on these records upcoming IPL 2021
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

इस आगामी आईपीएल में विराट कई कीर्तमान रच सकते हैं। कोहली ओवर ऑल  टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने से महज 269 रनों की जरूरत है। इसके अलावा वह आईपीएल में 200 खेलने से सिर्फ 8 मैच दूर हैं। उन्हें आईपीएल में 6 हजार रन पूरे करने के लिए 122 रनों की दरकार है। 

विज्ञापन
royal challengers bangalore captain Virat Kohli Eyes on these records upcoming IPL 2021
विराट कोहली, आरसीबी

विराट कोहली 2020-21 सत्र में टी-20 फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान (1011), मार्कस स्टोइनिस (904) और बाबर आजम 843 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली वानखेड़े स्टेडियम में 409 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.5 रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed