{"_id":"606af30749ed7161fb48ee59","slug":"royal-challengers-bangalore-captain-virat-kohli-eyes-on-these-records-upcoming-ipl-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में होगी विराट पॉवरी: जानें किन रिकॉर्ड्स पर होगी रन मशीन कोहली की नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में होगी विराट पॉवरी: जानें किन रिकॉर्ड्स पर होगी रन मशीन कोहली की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli ipl
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का जलवा एक बार फिर देखने को मिलेगा। बीते कुछ वर्षों से आईपीएल में विराट का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। वह किसी एक टीम की तरफ से लगातार आईपीएल के 13 सत्र खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। साल 2008 में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग से विराट लगातार आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि इस बार आईपीएल 2021 में विराट कोहली कौन से नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते है।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का अभिन्न अंग हैं वह तीन बार फाइनल में पहुंची टीम का हिस्सा भी रहे हैं। 2016 विराट के लिए आईपीएल में करिश्माई साल था। इस वर्ष उन्होंने 4 शतक लगाते हुए कुल 973 रन बनाए। विराट इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को फाइनल नहीं जिताने में नाकाम रहे। खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीबी को हराया था।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल के 192 मैचों की 184 पारियों में 5878 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 5 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। विराट आईपीएल शुरू होने से पहले ये घोषणा कर चुके हैं कि वह इस बार पारी की शुरूआत करेंगे। उम्मीद है इस बार विराट अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को खिताब जिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
इस आगामी आईपीएल में विराट कई कीर्तमान रच सकते हैं। कोहली ओवर ऑल टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने से महज 269 रनों की जरूरत है। इसके अलावा वह आईपीएल में 200 खेलने से सिर्फ 8 मैच दूर हैं। उन्हें आईपीएल में 6 हजार रन पूरे करने के लिए 122 रनों की दरकार है।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली, आरसीबी
विराट कोहली 2020-21 सत्र में टी-20 फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान (1011), मार्कस स्टोइनिस (904) और बाबर आजम 843 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली वानखेड़े स्टेडियम में 409 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.5 रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।