{"_id":"60c8e6fc96e61f49961cafff","slug":"ross-taylor-says-india-a-very-hard-opponent-in-wtc-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC: कीवी दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत, फाइलन में मिलेगी कड़ी चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC: कीवी दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत, फाइलन में मिलेगी कड़ी चुनौती
Tue, 15 Jun 2021 11:14 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने मंगलवार को कहा कि भारत ने क्रिकेट में उच्च स्तर स्थापित किया है और उनकी बेंच स्ट्रेंथ को देखते हुए 18 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में उनकी टीम को बेहद कठिन चुनौती का सामना करना होगा।
विज्ञापन
टेलर ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'आप भारतीय टीम को देखेंगे तो वहां सभी विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। वे जिन खिलाड़ियों का भी चयन करेंगे उसमें कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ेगा। हम जानते हैं कि हम जिस एकादश का सामना करेंगे वह काफी चुनौतीपूर्ण होगी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'भारत लंबे समय तक नंबर एक टीम रही है। हां हमने यहां दो टेस्ट मैच खेले है लेकिन भारत के खिलाफ घरेलू, विदेशी या तटस्थ स्थल पर मैच खेलना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।' टेलर ने कहा कि भारत की टीम काफी संतुलित है और उनके पास कई विकल्प है। उन्होंने कहा, 'सिर्फ बल्लेबाज नहीं बल्कि गेंदबाज भी लंबे समय से भारत की शानदार टीम रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया, जिसे देखना काफी अच्छा था।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला ने डब्ल्यूटीसी की आदर्श तैयारी में मदद की। उन्होंने कहा, 'इन परिस्थितियों में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट होने के कारण यह एक आदर्श तैयारी है। हम भाग्यशाली है कि हमें यहां दो टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। इन परिस्थितियों में कुछ मैच की तैयारी मिली है, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था।