फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ross Taylor does not feel Super Over is needed in One day international cricket

विश्व कप 2019 विवाद: सुपर ओवर के पक्ष में नहीं रॉस टेलर, कहा- वन-डे में मैच टाई होने पर ट्रॉफी साझा करें

Fri, 26 Jun 2020 03:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 26 Jun 2020 03:06 PM IST
सार

न्यूजीलैंड का सुपर ओवर में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, उसने सभी प्रारूपों में इस तरह के आठ से सात अवसरों पर मैच गंवाया।

विज्ञापन
Ross Taylor does not feel Super Over is needed in One day international cricket
विश्व कप 2019 - फोटो : self

विस्तार

न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर ने कहा है कि 50 ओवरों के विश्व कप में मैच टाई होने पर ट्रोफी टीमों के बीच साझा कर देनी चाहिए क्योंकि उनका मानना है कि एकदिवसीय प्रारूप में सुपर ओवर जरूरी नहीं है। पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच टाई छूटने और उसके बाद सुपर ओवर के भी बराबर रहने पर ‘बाउंड्री की गिनती’ से इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन


इस नियम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कड़ी आलोचना हुई थी। इसके बाद आईसीसी को नियम में बदलाव करना पड़ा जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल में विजेता निर्धारित करने के लिए लगातार सुपर ओवर खेले जाने का प्रावधान है। लेकिन टेलर को लगता है कि मैच टाई होने पर ट्रॉफी साझा कर देनी चाहिए।
विज्ञापन


टेलर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘मैं एकदिवसीय मैचों में सुपर ओवर को लेकर अब भी दुविधा में हूं। मुझे लगता है कि एकदिवसीय मैच लंबे समय तक खेला जाता है और मुझे टाई मैच को टाई के रूप में ही समाप्त करने में कोई दिक्कत नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘टी-20 में मैच आगे जारी रखना सही है जैसे कि फुटबॉल या अन्य खेलों में होता है ताकि विजेता का निर्धारण किया जा सके लेकिन मुझे नहीं लगता कि एकदिवसीय मैचों में सुपर ओपर जरूरी है। मेरा मानना है कि संयुक्त विजेता हो सकता है।’


टेलर ने कहा, ‘विश्व कप के दौरान मैं असल में अंपायरों के पास गया और मैंने कहा कि मैच अच्छा था। मुझे नहीं पता था कि सुपर ओवर भी होगा। मैच टाई छूटा है तो उसे टाई ही रहना चाहिए। मेरा मनना है कि वन-डे में आपको 100 ओवर खेलने होते हैं और अगर तब भी कोई अंत में बराबरी पर रहता है तो फिर मुझे लगता है कि टाई बुरा परिणाम नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed