{"_id":"5b4d3fa74f1c1b38748b54dd","slug":"romesh-powar-becomes-interim-coach-of-women-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार बने महिला क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार बने महिला क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
रोमेश पोवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को महिला क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है। जब तक टीम के स्थायी कोच की नियुक्ति नहीं होती तब तक पोवार ही दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन
बड़ौदा के पूर्व ऑलराउंडर तुषार अरोथे और वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच पटरी मेल नहीं खा रही थी। खिलाड़ी उनके कोचिंग के तरीके से खुश नहीं थे। महिला टीम का 25 जुलाई से बंगलूरू में शिविर प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने पूर्णकालिक कोच के लिए आवेदन मंगवाए हैं जिसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई रखी गई है। 40 वर्षीय पोवार ने भारतीय टीम के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे खेले हैं। प्रथम श्रेणी में उनके नाम 148 मैचों में 470 विकेट हैं।
विज्ञापन