फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma to Return For Mumbai In Vijay Hazare Trophy

फिटनेस साबित करने के लिए रोहित शर्मा उतरेंगे मैदान में

Thu, 02 Mar 2017 04:39 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Thu, 02 Mar 2017 04:39 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma to Return For Mumbai In Vijay Hazare Trophy
रोहित शर्मा - फोटो : getty
चोट के चलते लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे ओपनर रोहित शर्मा फिटनेस साबित करने के लिए एक बार फिर मैदान में उतरने वाले हैं। रोहित मुंबई के लिए विजय हजार ट्रॉफी में वापसी करेंगे। सीमित ओवरों में टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 4 मार्च को आंध्र प्रदेश और 6 मार्च को गोवा के खिलाफ होनों वाले मुकाबलों में खेलेंगे।
विज्ञापन


रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे और आखिरी वनडे में चोटिल हो गए थे। इसके चलते वो अक्तूबर के महीने से ही क्रिकेट से दूर हैं। लंदन में सर्जरी के बाद से ही रोहित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़े हैं। हालांकि, धवल कुलकर्णी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मुंबई की टीम से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


अनिल कुंबले के कोच बनने के बाद से ही हर चोटिल खिलाड़ी को घरेलु क्रिकेट खेल कर अपनी फिटनेस का प्रमाण देना पड़ रहा है। कुंबले का कहना है कि खिलाड़ियों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और पूरी तरह ठीक होने के बाद ही मैदान में लौटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच कुंबले के हैं कुछ नियम

Rohit Sharma to Return For Mumbai In Vijay Hazare Trophy
अनिल कुंबले - फोटो : twitter
कुंबले का कहना है, "जब आप चोटिल होते हैं, तो वापसी के लिए जल्दबाजी न करें। यह बताना कोच की जिम्मेदारी है। जल्दबाजी करने से उस खिलाड़ी को कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि टीम को नुकसान होता है। इसलिए 100 फीसदी फिट होने के बाद ही खिलाड़ियों को मैदान का रुख करना चाहिए। एक घेरलु मैच में खिलाड़ी को भी अपनी रिकवरी का एहसास हो जाता है।"

कोच जंबो ने कहा कि इसी तरह के कुछ नियम सभी खिलाड़ियों पर लागू होते हैं। यदि कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो घरेलु क्रिकेट खेल कर ही टीम में वापसी कर सकता है। आज की तारीख में घरेलु क्रिकेट में भी काफी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। हालांकि, आपातकाल में इस नियम में ढील भी दी जा सकती है। हालांकि, ज्यादातर खिलाड़ी घरेलु क्रिकेट खेल कर ही टीम में वापसी कर रहे हैं।

कब नजर आ सकते हैं रोहित टीम में

Rohit Sharma to Return For Mumbai In Vijay Hazare Trophy
rohit sharma - फोटो : getty
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम में जगह मिलती है यह नहीं। आखिरी दो टेस्ट रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे। भारत सीरीज का पहला मैच हार चुका है और दूसरा टेस्ट 4 मार्च से बंगलूरू में खेला जाएगा।

यदि रोहित को टीम में मौका नहीं मिलता है, तो वो अब सीधा आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि मुंबई ने रोहित की ही कप्तानी में अपने दोनों खिताब जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed