फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma thanked Abhishek Nayar after his smart knock for the Mumbai Indians in their IPL 2025 match

IPL 2025: रोहित शर्मा ने अपने दोस्त अभिषेक नायर को दिया धन्यवाद, सीएसके के खिलाफ मैच से फॉर्म में की थी वापसी

Mon, 21 Apr 2025 08:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Apr 2025 08:14 PM IST
सार

रोहित ने सीएसके के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 76 रन बनाए और टीम को नौ विकेट से मिली जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अर्धशतक पूरा करने का जश्न मनाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में नायर को टैग किया।

विज्ञापन
Rohit Sharma thanked Abhishek Nayar after his smart knock for the Mumbai Indians in their IPL 2025 match
रोहित और अभिषेक नायर - फोटो : IPL/BCCI/ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के स्टार सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद अपने पुराने दोस्त अभिषेक नायर को धन्यवाद दिया है। नायर भारतीय टीम के सहायक कोच थे, जिन्हें हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके पद से हटा दिया था। रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन उन्होंने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। 
विज्ञापन

रोहित ने सीएसके के खिलाफ लगाया था अर्धशतक
रोहित ने सीएसके के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 76 रन बनाए और टीम को नौ विकेट से मिली जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अर्धशतक पूरा करने का जश्न मनाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में नायर को टैग किया। रोहित ने सोमवार को लिखा, 'धन्यवाद भाई अभिषेक नायर।' मालूम हो कि रोहित और नायर का बहुत पुराना रिश्ता है। दोनों घरेलू सर्किट में मुंबई के लिए साथ-साथ खेले हैं। जब भी भारतीय कप्तान शहर में होते तो नायर उनके लिए निजी सत्र आयोजित करते।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, आरसीबी के खिलाफ मैच से भी बाहर रहेंगे संजू सैमसन; रिहैब जारी रखेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नायर केकेआर से जुड़े थे
बीसीसीआई ने हाल में भारत के निराशाजनक टेस्ट प्रदर्शन की समीक्षा के बाद नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और अनुकूलन कोच सोहम देसाई को बर्खास्त कर दिया था। नायर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में वापस आ गए हैं लेकिन इस आईपीएल टीम ने उनकी भूमिका और पद के बारे में नहीं बताया है। केकेआर ने जब पिछले साल अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था, वह टीम के सहायक कोच और मेंटोर के रूप में शामिल थे।

रोहित-सूर्यकुमार की साझेदारी 
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन बनाए थे, लेकिन रोहित और सूर्यकुमार ने दूसरे विकेट लिए शतकीय साझेदारी की जिससे मुंबई ने 15.4 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई की ओर से रोहित और सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी की और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की अविजित साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed