फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma started practice in nets ahead of south africa tour

VIDEO: दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी, नेट में जमकर बहा रहे पसीना

Sat, 11 Dec 2021 11:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Dec 2021 11:36 PM IST
सार

भारतीय टीम इसी महीने के आखिरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। यहां टीम इंडिया तीन टेस्ट और इतने ही मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। विराट कोहली की अगुवाई में टेस्ट सीरीज जहां 26 दिसंबर से शुरू होगी तो वहीं रोहित शर्मा के नेतृत्व में वनडे सीरीज की शुरुआत अगले साल 19 जनवरी से होगी।  
 

विज्ञापन
rohit sharma started practice in nets ahead of south africa tour
रोहित शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय टीम इसी महीने के आखिरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। यहां टीम इंडिया तीन टेस्ट और इतने ही मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। विराट कोहली की अगुवाई में टेस्ट सीरीज जहां 26 दिसंबर से शुरू होगी तो वहीं रोहित शर्मा के नेतृत्व में वनडे सीरीज की शुरुआत अगले साल 19 जनवरी से होगी।  

विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम का चयन हो चुका है। रोहित शर्मा को अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट टीम का उप कप्तान बनाया गया है। वहीं रोहित को वनडे टीम की कमान भी सौंपी गई है। भारतीय टीम खासकर दो नए कप्तानों वाली टीम इंडिया के लिए यह दौरा बेहद अहम है। रोहित पहली बार वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे तो वहीं राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम पहली बार एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज क्लीन स्वीप की और अब ऐसा ही कुछ वह वनडे में भी दोहराना चाहेगी। 
विज्ञापन


रोहित खुद भी इस चुनौती के लिए तैयार हैं और दक्षिण अफ्रीका के चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। 34 वर्षीय रोहित ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित ने वीडियो का कैप्शन लिखा , '3...2...1…और शुरुआत कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)



दाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित के इस प्रैक्टिस वीडियो को अभी तक 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि हिटमैन बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं और उनके सामने गेंदबाज थ्रोडाउन से तेज गेंद फेंक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed