फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नटराजन-सुंदर ने डेब्यू मैच में किया शानदार प्रदर्शन, तारीफ में रोहित ने पढ़े कसीदे

Sat, 16 Jan 2021 03:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 16 Jan 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Rohit sharma says Natarajan understands his bowling really well, it is something that India wants
रोहित शर्मा - फोटो : social media

टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज टी नटराजन और वाशिंगटन सुदंर की गेंदबाजी की जमकर सराहना की। भारतीय उपकप्तान ने कहा कि नटराजन अपनी गेंदबाजी को बहुत ही अच्छी तरह से समझते हैं और भारतीय तेज गेंदबाजी पंक्ति को इसी की दरकार है। 


 

Rohit sharma says Natarajan understands his bowling really well, it is something that India wants
टी नटराजन - फोटो : ट्विटर

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नटराजन हमारे लिए एक अच्छी उम्मीद है। सफेद गेंद के साथ नटराजन ने अच्छे अनुशासन का परिचय दिया था। वह आईपीएल खेलकर यहां आया था और वहां मिले कॉन्फिडेंस का प्रदर्शन उसने ऑस्ट्रेलिया में बखूबी किया। मेरे हिसाब से उसने यहां गाबा टेस्ट में अपना पहला स्पेल बहुत ही सटीक और सही जगह डाला।

Rohit sharma says Natarajan understands his bowling really well, it is something that India wants
रोहित शर्मा और नटराजन - फोटो : twitter@BCCI

रोहित ने आगे कहा कि जब कोई खिलाड़ी अपना पहला टेस्ट खेल रहा हो और अपने डेब्यू मैच में ही इस तरह का रुख अपनाता हो तो हम कह सकते हैं कि वह अपनी गेंदबाजी को बहुत ही अच्छी तरह से जानता है। नटराजन वह करने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी हमने उनसे उम्मीद की और वह भविष्य के एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit sharma says Natarajan understands his bowling really well, it is something that India wants
टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ट्विटर

नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर  के प्रदर्शन के बारे में रोहित ने कहा कि इस टेस्ट से पहले दोनों ही अपने करियर में कुछ प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में ही खेलना आसान काम नहीं होता, लेकिन दोनों ने ही इस बात को समझा कि टीम को उनसे क्या उम्मीद है और दोनों ने अपने काम को अच्छी तरीके से निभाया। 

विज्ञापन
Rohit sharma says Natarajan understands his bowling really well, it is something that India wants
टी नटराजन - फोटो : ट्विटर

बता दें कि चौथे टेस्ट में डेब्यू करने वाले नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 78 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस दौरान इस तेज गेंदबाज ने मैथ्यू वेड, लाबुशेन और हेजलवुड को चलता किया। दरअसल, ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए। जवाब में भारत ने दूसरा दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। हालांकि, बारिश के कारण दूसरे दिन तीसरे सेशन का खेल नहीं हो सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed