{"_id":"6002bd7e3b3aac48103947ed","slug":"slveng-joe-root-hit-a-double-century-for-the-fourth-time-in-test-cricket-created-many-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SLvENG: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार जड़ा दोहरा शतक, बना डाले कई सारे रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvENG: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार जड़ा दोहरा शतक, बना डाले कई सारे रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जो रूटूै
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार दोहरा शतक लगाया। दाएं हाथ के 30 वर्षीय बल्लेबाज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। उन्होंने 228 रनों की अपनी मैराथन पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
2 of 6
जो रूट
- फोटो : social media
रूट ने जहां अपने टेस्ट करियर का चौथा दोहरा शतक लगाया वहीं वे अब टेस्ट क्रिकेट में एक से अधिक दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए हैं। रूट ने इससे पहले बतौर कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में हैमिल्टन में दोहरा शतक लगाया था।
3 of 6
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ मैच की पहली पारी में आउट होने से पहले रूट ने 321 गेंदों में 71 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाया। इसके साथ ही वे इंग्लैंड की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जो रूट
अपनी शानदार पारी के दौरान रूट ने एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 98वें मैच की 178वीं पारी में अपने 8000 टेस्ट रन भी पूरे किए और इसके साथ ही वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के सातवें खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
5 of 6
जो रूट
इंग्लैंड की तरफ से फिलहाल टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर एलिस्टर कुक के नाम पर है। उन्होंने 161 मैचों की 291 पारी में कुल 12472 रन बनाए हैं। जबकि इस सूची में ग्राहम गूच 118 मैचों में 8900 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।