फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma ruled out of CLT20.

फिट नहीं हो सके रोहित, CLT20 में नहीं खेल सकेंगे

Wed, 10 Sep 2014 05:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 10 Sep 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma ruled out of CLT20.
अंगुली में चोट के कारण इंग्लैंड में वनडे सीरीज बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटने वाले रोहित शर्मा की वापसी को तगड़ा झटका लगा है। अब वह चैंपियंस लीग टी-20 में भी नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन


रोहित गत चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान भी हैं, कई चोटों की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से हटने को मजबूर होना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनकी अंगुली में फ्रेक्चर हो गया था।
विज्ञापन


वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित पिछले दिनों बंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) गए थे, एनसीए के चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम चार हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दे डाली। रोहित इस हफ्ते के अंत में वापस बंगलुरू लौटेंगे और फिट होने का अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वह समय से फिट हो जाते हैं तो अगले महीने वेस्टइंडीज के भारत दौरे के दौरान टीम इंडिया में चुने जा सकते हैं। विंडीज टीम का पहला मैच 8 अक्टूबर को कोच्चि में खेला जाएगा।

'24 घंटे के अंदर तलाश लेंगे टीम का कप्तान'

Rohit Sharma ruled out of CLT20.
रोहित शर्मा के चैंपियंस लीग से हट जाने के कारण टीम को अब नए कप्तान की तलाश करनी होगी। मुंबई इंडियंस के रायुपर पहुंचने के बाद टीम के कोच जॉन राइट ने क‌हा, "रोहित इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। हम अगले 24 घंटे के अंदर टीम के नए कप्तान का चयन कर लेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें हल्की उम्मीद थी कि रोहित समय पर ठीक हो जाएंगे, लेकिन हो नहीं सका। हमें अगले 24 घंटे के अंदर फैसला ले लेना होगा।" मुंबई की टीम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 सितंबर को पहले क्वालीफाइंग मुकाबले में पाकिस्तान की लाहौर लायंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

टीम की कप्तानी के लिए गेंदबाज लसित मलिंगा, कीरोन पोलार्ड और हरभजन सिंह बड़े नाम चल रहे हैं। हरभजन में 2011 में चैंपियंस लीग टी-20 जीतने वाली टीम के कप्‍तान थे। जबकि पोलार्ड और मलिंगा भी अपने-अपने देशों में एक-एक टीम की अगुवाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed