फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma opened up about rumours of Jasprit Bumrah becoming India's captain for the 1st Test vs Australia

IND vs NZ: 'बुमराह हमेशा नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे', पर्थ टेस्ट में कप्तानी की चर्चा पर रोहित का आया बयान

Tue, 15 Oct 2024 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Oct 2024 03:51 PM IST
सार

बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। चयन समिति का यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज के लिए किसी भी खिलाड़ी को उपकप्तान नहीं बनाया गया था।

विज्ञापन
Rohit Sharma opened up about rumours of Jasprit Bumrah becoming India's captain for the 1st Test vs Australia
बुमराह और रोहित - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तानी मिलने की चर्चा पर चुप्पी तोड़ी है। रोहित ने कहा कि यह स्टार गेंदबाज हमेशा से ही नेतृत्व समूह का हिस्सा रहा है और गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करता आया है। ऐसी खबरें आई थी कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैच में नहीं खेलेंगे। इस बात पर लंबे समय से चर्चा चलती आई है कि रोहित की अगुआई में टीम की अगुआई कौन करेगा। 
विज्ञापन

भारत को बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बुमराह ने बहुत अधिक क्रिकेट खेली है। मैं उनके साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। वह खेल की बहुत अच्छी समझ रखते हैं। जब आप उनसे बात करते हैं तो वह खेल को समझते हैं। मैं इस बारे में अभी बहुत अधिक कुछ नहीं कह सकता क्योंकि बुमराह ने बहुत अधिक कप्तानी नहीं की है। जितना मुझे पता है उन्होंने अभी तक एक टेस्ट मैच और कुछ टी20 मैचों में कप्तानी की है। जब आप ऐसी स्थिति में होते हैं जहां आपको आगे बढ़ने के लिए एक नेतृत्वकर्ता की जरूरत होती है, तो मुझे लगता है कि बुमराह उनमें से एक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। चयन समिति का यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज के लिए किसी भी खिलाड़ी को उपकप्तान नहीं बनाया गया था। इससे संकेत मिलते हैं कि बुमराह भविष्य में टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं। 
विज्ञापन

बुमराह की टेस्ट कप्तानी का रिकॉर्ड
ऐसा पहली बार नहीं है जब बुमराह को नेतृत्व समूह में शामिल किया गया है। जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के दौरान बुमराह ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी। रिशेड्यूल किए गए इस टेस्ट में बुमराह ने कप्तानी में डेब्यू किया था, लेकिन टीम वो मैच सात विकेट से हार गई थी और सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी। उन्हें पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किया गया था। रोहित ने बुमराह के नेतृत्व की क्षमता पर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने टीम के लिए कई मौकों पर कदम बढ़ाया है। 

रोहित ने कहा, बुमराह हमेशा हमारे नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं। वह काफी अनुभवी हैं। बुमराह समझता है कि क्या करना जरूरी है। जब आप ऐसी स्थिति में होते हैं जहां आपको एक नेतृत्वकर्ता की जरूरत महसूस होती है तो मुझे लगता है कि बुमराह उनमें से एक हैं। इसलिए वह शुरू से हमारे नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं। चाहे वह टीम में शामिल नए गेंदबाजों से बात करना हो या टीम को आगे बढ़ाने के संबंध में की जाने वाली चर्चा हो, वह हमेशा नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती दो में से एक मैच से बाहर रह सकते हैं रोहित
इस बात की संभावना है कि रोहित पर्थ में होने वाले पहले या एडिलेड में छह से 10 दिसंबर के बीच होने वाले दूसरे मैच से बाहर रह सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया था कि इस बात की संभावना है कि रोहित निजी कारणों के चलते पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो में से किसी एक टेस्ट में उपलब्ध नहीं होंगे। अगर सीरीज शुरू होने से पहले वह कारण सुलझ गया तो रोहित सभी पांच टेस्ट मैच खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed