फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI ने रोहित शर्मा को फिट तो घोषित कर दिया, लेकिन कहानी में एक और पेंच है

Sat, 12 Dec 2020 04:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Dec 2020 04:10 PM IST
सार

माना जा रहा है कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले टेस्ट में खेल सकते हैं. ये मैच 7 जनवरी से शुरु होगा...

विज्ञापन
Rohit sharma declares fit by BCCI but have to pass re assessment after a two week quarantine

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। वन-डे सीरीज गंवाने के बाद टी-20 में विराट सेना को फतह हासिल हुई। अब असल टेस्ट की बारी है। इधर भारत में रोहित शर्मा अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रहे थे। फैंस को उनके ठीक होने का बेसब्री से इंतजार था। 11 दिसंबर को खबर आ गई कि बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकदामी (NCA) ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए पूरी तरह तैयार बता दिया, लेकिन बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

Rohit sharma declares fit by BCCI but have to pass re assessment after a two week quarantine

आखिरकार 24 घंटे से भी ज्यादा वक्त गुजरने के बाद अब दिन शनिवार, 12 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी की। हिटमैन को फिट बताया गया। इन सबके बावजूद शर्मा ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लायक नहीं हो जाते, उन्हें पहले वहां जाकर 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करना होगा। फिर एक और टेस्ट से गुजरना होगा, जिसमें पास होने के बाद ही वह टीम का हिस्सा हो पाएंगे।

Rohit sharma declares fit by BCCI but have to pass re assessment after a two week quarantine

बीसीसीआई के मुताबिक आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने के लिए रोहित शर्मा NCA में ट्रेनिंग कर रहे थे। अब वहां की मेडिकल टीम रोहित की फिटनेस को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट है, बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग और फिर रनिंग हर मोर्चे पर उनका टेस्ट किया गया है, मेडिकल टीम ने उन्हें लगातार फिटनेस पर काम करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit sharma declares fit by BCCI but have to pass re assessment after a two week quarantine
रोहित शर्मा - फोटो : ट्वि्टर

ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर रोहित को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। बीसीसीआई की माने तो इस दौरान होटल में फिटनेस को लेकर रोहित को क्या कुछ करना है, इसका पूरा कार्यक्रम तैयार किया जा चुका है। क्वारंटीन के बाद उनकी सेहत पर मेडिकल टीम दोबारा जांच करेगी, इसके बाद ही अंत के दो टेस्ट मैचों में उनकी मौजूदगी पर कोई फैसला लिया जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed