टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशल स्टेडियम, लखनऊ में खेला जा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का यह सुनहरा मौका है।
वहीं इस सीरीज में कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा के पास टी-20 क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। दरअसल रोहित टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह मार्टिन गप्टिल के बाद टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
3 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ते ही अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने 62 मैचों की 58 पारियों में कुल 2102 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा अब 2200 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
4 of 6
मार्टिन गुप्टिल
- फोटो : File
टी-20 में सबसे ज्यादा रन की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 2271 रनों के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद रोहित शर्मा (2203) तीसरे स्थान पर हैं। जबकि पाकिस्तान के आलराउंडर शोएब मलिक 2161 रनों के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम 2140 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
5 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : icc twitter
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की बात की जाए तो रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद सुरेश रैना तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 1605, एमएस धौनी ने 1487 और युवराज सिंह ने 1177 रन बनाए हैं।