{"_id":"462b4376-ee11-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"rohit-says-this-is-best-phase-for-me-in-international-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपनिंग की नई भूमिका ने बदली रोहित की किस्मत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ओपनिंग की नई भूमिका ने बदली रोहित की किस्मत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा जब से टीम इंडिया के लिए ओपनर की नई भूमिका में आए हैं उनका क्रिकेट ग्राफ बढ़िया हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया जीवनदान पाने वाले इस क्रिकेटर का मानना है कि यह उनके कॅरियर का सबसे बेहतरीन दौर है।
विज्ञापन
बल्लेबाज रोहित ने कहा, ‘निरंतरता के संदर्भ में निश्चित तौर पर यह मेरा बेहतरीन समय है। बतौर ओपनर मैं अपनी नई भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं सफल हो रहा हूं और मेरा योगदान से टीम को मदद मिल रही है और यह और अधिक संतोषजनक बनाता है। मुझे उम्मीद है कि मैं उम्दा काम जारी रखूंगा।’
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने बताया कि मैं पहले भी टी-20 में भारत के लिए ओपनिंग कर चुका हूं, इसलिए यह मेरे लिए नए अनुभव की तरह नहीं था।
26 वर्षीय मुंबई का यह बल्लेबाज अब तक 12 मैचों में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर चुका है और इस दौरान वह पांच अर्धशतक लगा चुके हैं जबकि दो बार वह 50 के स्कोर के नजदीक पहुंचे।
विज्ञापन
बतौर ओपनर अपने पहले मैच में रोहित ने मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ 83 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। यह पूछे जाने पर कि क्या ओपनिंग करने का प्रस्ताव आपके लिए चौंकाने वाला नहीं था।
इस पर रोहित ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह चौंकाने वाला था और मैं जानता था कि यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन इसे स्वीकार करना ही है। इससे आपमें आत्मविश्वास आता है। इंग्लैंड के खिलाफ 83 रन पारी सर्वश्रेष्ठ नहीं था लेकिन मेरे लिए मनोबल बढ़ाने जैसा था।’
उन्होंने कहा, ‘नए नियमों के तहत ओपनरों को दो नई गेंदों के साथ खेलना होता है। हालांकि शुरुआती ओवर्स में कुछ शॉट्स को खेलने से बचा जाना चाहिए।’
रोहित 98 वनडे में 2459 रन बना चुके है, जिसमें उनके दो शतक और 17 अर्धशतक हैं। रोहित लंबे समय तक वनडे क्रिकेट में रन बनाने के लिए जूझते रहे थे। और कई बार उन्हें टीम में मौके दिए जाने पर प्रशंसकों ने सवाल उठाए थे।