{"_id":"570f8eba4f1c1bce224a6acb","slug":"rohit-s-presence-calms-me-down-buttler","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीज पर रोहित की मौजूदगी ने दिलाई इंग्लैंड के बल्लेबाज को साहस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रीज पर रोहित की मौजूदगी ने दिलाई इंग्लैंड के बल्लेबाज को साहस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस टीम में इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर का कहना है कि आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत में कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी के कारण उन्होंने काफी धैर्यपूर्ण खेल दिखाया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने बुधवार रात्रि को केकेआर को छह विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। रोहित ने नबाद 84 रन बनाए जबकि बटलर ने 22 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
बटलर ने कहा, "दूसरे छोर पर रोहित के होने से बड़ी मदद मिली चूंकि वह बड़े शांत स्वभाव के हैं। चीजों को अपने नियंत्रण में रखते हैं और वह बड़े आत्मविश्वास के साथ खेल रहे थे। इसने मुझे भी संयमित रखा। वो टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।"
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हार के बाद बटलर काफी निराश थे लेकिन 10 दिनों के अंदर फिर से इसी मैदान पर अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियस की जीत से वह अब काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि पुणे के खिलाफ मैच में हार के बाद वापसी करते हुए जीत से अच्छा लगा।
पुणे के खिलाफ बटलर खाता भी नहीं खोल सके थे लेकिन केकेआर के उन्होंने अच्छी पारी खेली। बटलर ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उनका वनडे और टी-20 के लिए दक्षिण अफ्रीकी दौरा काफी अच्छा रहा था।