फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma childhood coach Dinesh Lad says He still has to win the ODI World Cup before retirement

Rohit Sharma: 'उसे अभी वनडे विश्व कप जीतना है', रोहित शर्मा के संन्यास के सवाल पर बचपन के कोच ने दिया जवाब

Tue, 18 Mar 2025 10:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Mar 2025 10:22 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरी बार खिताब जीतने से पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि क्या रोहित का यह आखिरी टूर्नामेंट होगा। घरेलू टेस्ट सीरीज में हार, आस्ट्रेलिया दौरे पर मिली हार के बाद रोहित के फॉर्म और फिटनेस पर सवाल उठे और उनके वजन को लेकर भी काफी बातें हुईं। पिछले साल भारत को टी20 विश्व कप दिलाने वाले रोहित ने हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
Rohit Sharma childhood coach Dinesh Lad says He still has to win the ODI World Cup before retirement
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने एक साल के भीतर अपना दूसरा आईसीसी खिताब हाल ही में जीता था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने अपने संन्यास की अटकलों को भी खारिज कर दिया। अब इस मुद्दे पर रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अभी उसे वनडे विश्व कप जीतना बाकी है।
विज्ञापन


लाड ने कहा- निश्चित तौर पर अभी उसके भीतर काफी क्रिकेट बाकी है। आपने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की उसकी पारी देखी होगी जिसमें उसने पक्के क्रिकेट शॉट खेले और एक भी खराब शॉट नहीं था। उसने 2023 वनडे विश्व कप से पहले अपने खेल में बदलाव किया और उसका फोकस अच्छी शुरूआत देने पर ही रहा, बड़े शतकों पर नहीं ताकि टीम को फायदा हो।
विज्ञापन

रोहित ने संन्यास की अटकलों को किया था खारिज
चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरी बार खिताब जीतने से पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि क्या रोहित का यह आखिरी टूर्नामेंट होगा। घरेलू टेस्ट सीरीज में हार, आस्ट्रेलिया दौरे पर मिली हार के बाद रोहित के फॉर्म और फिटनेस पर सवाल उठे और उनके वजन को लेकर भी काफी बातें हुईं। पिछले साल भारत को टी20 विश्व कप दिलाने वाले रोहित ने हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। फाइनल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह अभी संन्यास लेने नहीं जा रहे।

लाड ने कहा- जब उसने टी20 विश्व कप जीतने के बाद उस प्रारूप से विदा ली तो मुझे पता था कि उसे दो टूर्नामेंट अभी और जीतनी थी। एक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और दूसरा वनडे विश्व कप। दुर्भाग्य से इस बार हम डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं पहुंच सके लेकिन अभी वनडे विश्व कप 2027 में होना है और उसका यह सपना पूरा हो सकता है। 2009 से 2011 तक उसका फॉर्म उतना अच्छा नहीं था जिससे उसे 2011 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली। उसके बाद उसने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए। टेस्ट में पदार्पण में शतक लगाया। टी20 में रिकॉर्ड बनाया।

ये भी पढ़ें: BCCI: विराट की मांग पर खिलाड़ियों के परिवार की यात्रा से जुड़े नियम में हो सकता है बदलाव; रिपोर्ट में खुलासा

हिटमैन की इस बात से प्रभावित हुए लाड
लाड इस बात से काफी प्रभावित हुए कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग, आलोचना और वजन को लेकर टिप्पणी के बावजूद रोहित अविचलित रहे। उन्होंने कहा- वनडे विश्व कप 2019 में उसके पांच शतक जमाने के बावजूद भारत सेमीफाइनल में हार गया। वह हारने के बाद काफी दुखी था । 2023 में दस मैच जीतने के बावजूद आखिरी बाधा पार नहीं कर पाये और एक बार फिर खिताब से चूक गया। मुझे लगता है कि वह 2027 विश्व कप खेल सकता है। रोहित ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। उसने सुपरस्टार्स से भरी भारतीय टीम की जिस तरह से कप्तानी की, वह काबिले तारीफ है । उसने हर मैच में अच्छे बदलाव किये, बल्लेबाजी में अच्छी शुरूआत दी। उन्होंने कहा कि उसका सबसे बड़ा गुण उसका आत्मविश्वास है।
विज्ञापन

कोच ने सुनाए रोहित के बचपन के किस्से
इस दौरान लाड ने रोहित से जुड़े कुछ पुराने किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि स्कूल मैच के दौरान कैसे हिटमैन ने अंत तक मैच जीतने की उम्मीद बनाई रखी थी। उन्होंने कहा- एक बार मुंबई में एक महत्वपूर्ण स्कूली मैच के दौरान 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हमने चार विकेट 30 रन पर गंवा दिए थे। मैंने उससे कहा कि हमें यह मैच जीतना ही है तो उसका जवाब था कि मुझ पर भरोसा रखिए, हम जीतेंगे। उसने 160 रन बनाये और हम वह मैच जीत गए। एक और किस्सा है जब वह छोटा ही था और मुंबई अंडर 19 के लिए चुना गया था। एक जगह मर्सीडीज पार्किंग में खड़ी थी और उसने मुझसे कहा कि एक दिन मैं यह गाड़ी खरीदूंगा। मैंने उससे कहा कि पता है कि यह कितनी महंगी कार है लेकिन आज उसके पास ऐसी कई कारें हैं। यह बताता है कि उसे शुरू से विश्वास था कि अपनी तकदीर वह खुद लिखेगा।

ये भी पढ़ें: BCCI: विराट के बाद कपिल देव ने रखी विदेश दौरे पर परिवार के साथ जाने के नियम पर राय, कहा- संतुलित रवैया अपनाएं    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed