फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI: Kapil Dev gave opinion on rule of going on foreign tour with family said adopt balanced attitude
WI Inning
78/2 (8.4 ov)
Target: 224
Kamil Pooran 20(19)*
Rovman Powell 3 (3)
WI need 146 runs in 11.2 remaining overs

BCCI: विराट के बाद कपिल देव ने रखी विदेश दौरे पर परिवार के साथ जाने के नियम पर राय, कहा- संतुलित रवैया अपनाएं

Tue, 18 Mar 2025 05:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Mar 2025 05:57 PM IST
सार

कपिल देव का मानना है कि इस मामले में संतुलित रवैया अपनाया जाना चाहिए। उनसे पहले विराट कोहली ने भी इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब खिलाड़ी दौरे के दौरान खराब दौर से गुजर रहा होता है तो उस वक्त परिवार के सदस्य की भूमिका अहम हो जाती है। 

विज्ञापन
BCCI: Kapil Dev gave opinion on rule of going on foreign tour with family said adopt balanced attitude
कपिल देव - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के विदेशी दौरे के दौरान परिवार की मौजूदगी सीमित करने के नियम पर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि इस मामले में संतुलित रवैया अपनाया जाना चाहिए। बता दें कि, कपिल देव से पहले विराट कोहली ने भी इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब खिलाड़ी दौरे के दौरान खराब दौर से गुजर रहा होता है तो उस वक्त परिवार के सदस्य की भूमिका अहम हो जाती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Virat Kohli: दौरे के दौरान परिवार को साथ रखने के पक्ष में हैं कोहली, बोले- अकेले बैठकर उदास नहीं रह सकता
विज्ञापन

 
Trending Videos

बीसीसीआई ने बनाया नया नियम
भारत की ऑस्ट्रेलिया दौरे में पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 1–3 से हार के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने निर्देश जारी किया कि 45 से अधिक दिन के दौरे में क्रिकेटर अधिकतम 14 दिन तक ही अपना परिवार साथ में रख सकते हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार इससे कम अवधि के दौरे पर खिलाड़ी अधिकतम एक सप्ताह तक ही अपना परिवार साथ में रख सकते हैं।
विज्ञापन

कपिल देव ने रखी राय
विश्व कप 1983 के विजेता कप्तान ने ‘कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन इनविटेशनल’ कार्यक्रम के मौके पर कहा- ठीक है, मुझे नहीं पता, यह व्यक्तिगत है। मुझे लगता है कि यह क्रिकेट बोर्ड का फैसला है। मेरे विचार में आपको परिवार की जरूरत है लेकिन आपको हर समय टीम के साथ रहने की भी जरूरत है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में परिवार के साथ दिखे थे खिलाड़ी
हाल में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों के परिवार भी दुबई में थे लेकिन वे टीम होटल में नहीं ठहरे थे। परिवार का खर्चा बीसीसीआई ने नहीं बल्कि स्वयं खिलाड़ियों ने उठाया था। कपिल ने आगे कहा- हमारे जमाने में क्रिकेट बोर्ड नहीं बल्कि हम खुद ही तय करते थे कि दौरे का पहला चरण क्रिकेट को समर्पित होना चाहिए जबकि दूसरे चरण में परिवार के साथ रहने का आनंद लेना चाहिए। इसमें संतुलन होना चाहिए।

ये भी पढ़ेंं: IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए खुद को उपयुक्त बताया, बोले- मुझे अपनी ताकत पता है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed