फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Roger Binny to continue as BCCI president till body's Annual General Meeting in September

BCCI: बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक तक अध्यक्ष बने रहेंगे बिन्नी, क्या मिलेगा कार्यकाल विस्तार? सामने आई जानकारी

Tue, 12 Aug 2025 06:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Aug 2025 06:11 PM IST
सार

बीसीसीआई के राज्य इकाई के सदस्य अगर सहमत होंगे तो बिन्नी 75 साल की उम्र तक बीसीसीआई अध्यक्ष बने रह सकते हैं क्योंकि राष्ट्रीय खेल महासंघ में पदाधिकारियों की आयु सीमा अब बढ़ गई है।

विज्ञापन
Roger Binny to continue as BCCI president till body's Annual General Meeting in September
रोजर बिन्नी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी अगले महीने होने वाली बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) तक अपने पद पर बने रहेंगे। भारत के पूर्व ऑलराउंडर बिन्नी पिछले महीने 70 साल के हुए थे, लेकिन राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के मंगलवार को राज्यसभा से भी पारित होने के बाद वह कम से कम सितंबर में होने वाली एजीएम तक पद पर बने रह सकते हैं। 

विज्ञापन

75 साल की उम्र तक पद पर रह सकते हैं बिन्नी 
बीसीसीआई के राज्य इकाई के सदस्य अगर सहमत होंगे तो बिन्नी 75 साल की उम्र तक बीसीसीआई अध्यक्ष बने रह सकते हैं क्योंकि राष्ट्रीय खेल महासंघ में पदाधिकारियों की आयु सीमा अब बढ़ गई है। बोर्ड के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, रोजर सितंबर में होने वाली बोर्ड मीटिंग तक अपने पद पर बने रहेंगे। उन्हें नया कार्यकाल मिलेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई के सदस्य और उससे जुड़े अन्य प्रभावशाली लोग क्या फैसला लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विधेयक का अध्ययन कर रही बीसीसीआई की कानूनी टीम
बीसीसीआई राष्ट्रीय खेल विधेयक के दायरे में आएगा, लेकिन देश की सबसे अमीर खेल संस्था पर सूचना का अधिकार (आरटीआई) नियम लागू नहीं होगा क्योंकि वह सरकार से कोई अनुदान नहीं लेती है। बीसीसीआई की कानूनी टीम अभी भी विधेयक के बारीक पहलुओं का अध्ययन कर रही है। सूत्र ने कहा, राष्ट्रीय खेल विधेयक अभी-अभी पारित हुआ है, इसलिए हमारे पास इसका अध्ययन करने और कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित चर्चा करने के लिए कुछ समय है। निश्चित रूप से विधेयक में चर्चा के लिए अन्य बिंदु भी हैं और वरिष्ठ खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ सहित सभी हितधारकों से परामर्श किया जाएगा, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि क्रिकेट 2028 ओलंपिक में खेला जाएगा। 

मालूम हो कि बिन्नी को अक्तूबर 2022 में बीसीसीआई अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed