उथप्पा ने शेयर की प्रगनेंट वाइफ की फोटो कहा- मुझे तुमपर गर्व
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापनA post shared by Robin Uthappa (@robinaiyudauthappa) on
उथप्पा ने लिखा, यदि कोई मां बनना चाहती है तो वो यह है!! मुझे अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की इस अद्भुत यात्रा पर गर्व है। मैं इस दौरान उनसे लगातार ये कहता रहा कि इसपर एक किताब लिखो जिससे कि इस देश की महिलाओं के मन में प्रेग्नेंसी को लेकर हमारी संस्कृति और मान्यताओं की वजह से जो डर है वो खत्म हो सके। इस दौरान उन्होंने समाज की बहुत सी स्थापित मान्यताओं और बाधाओं को तोड़ा है। आई लव यू माइ स्वीटहार्ट!! मुझे इस बात का यकीन है कि तुम एक अद्भुत मां बनने जा रही हो!!
Idhu nanna karnataka fans ige!! 😊🙏🏽 #NammaKPL pic.twitter.com/1sXrR0jw5F
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) September 4, 2017
उथप्पा इस सीजन कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में नहीं खेल रहे हैं। इसे लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थीं लेकिन उथप्पा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। 31 वर्षीय उथप्पा ने कहा, कई लोग मुझसे यह पूछे रहे हैं कि मैं केपीएल में क्यों नहीं खेल रहा हूं। वास्तव में मेरी पत्नी शीतल कुछ समय बाद मां बनने वाली है और हम इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मैं इस वजह से शीतल के साथ ज्यादा समय बिताना चाहता हूं, क्योंकि घरेलू सीजन शुरू होने वाला है और जब शीतल मां बनेगी, तो मैं उसके पास रहूंगा। मुझे अपने आने वाले बच्चे के लिए घर तैयार करना है।