{"_id":"e39f282090ffbbe43521f0c89b54bbf6","slug":"robert-peel-urinating-on-cricket-pitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस क्रिकेटर ने तो पिच पर ही कर दिया था पेशाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस क्रिकेटर ने तो पिच पर ही कर दिया था पेशाब
मुंबई/बिपिन दानी
Updated Sat, 10 Aug 2013 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के क्रिकेटर मोंटी पनेसर के बाउंसरों पर पेशाब करने को लेकर इतना बवाल मचा हुआ है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले भी इंग्लैंड के क्रिकेटर इस तरह की हरकतें करते रहे हैं। इंग्लैंड के क्रिकेटर रॉबर्ट पील और बॉबी पील ने तो पिच पर ही पेशाब कर दिया था।
भारत के दो सांख्यिकीविद सुधीर वैद्य और मोहनदास मेनन ने बाउंसरों पर पेशाब करने वाली घटना में फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों के शामिल होने को अद्वितीय कहा है।
मगर, क्रिकेट के जानकार पीटर चर्च के अनुसार ऐसी और भी घटनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘बॉबी पील के बारे में आप क्या कहेंगे, जिन पर मैदान पर पेशाब करने का आरोप लगा था।’
विज्ञापन
इंग्लैंड के पहली पीढ़ी के क्रिकेटर दिवंगत रॉबर्ट पील पर भी पिच पर पेशाब करने का आरोप लगा था।
पील ने 1897 में बरामॉल लेन, शेफील्ड में यॉर्कशायर के कप्तान लॉर्ड हॉवक के सामने पिच पर पेशाब कर दिया था।
तब हॉवक ने पील को एकादश से तुरंत हटा दिया था। 1941 में उनका निधन हो गया था। ऑलराउंडर रॉबर्ट पील ने इंग्लैंड के लिए 20 टेस्ट मैच खेले थे।