फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant Tweets On Yuvraj Singh After 45 Minute Conversations See Viral Post Here

Yuvraj-Pant Tweets: पंत के शतक पर युवी ने लिखा- 45 मिनट की बातचीत काम आई, ये था ऋषभ का जवाब

Tue, 19 Jul 2022 12:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 12:54 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाकर ऋषभ पंत ने भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद युवराज ने ट्वीट किया था कि 45 मिनट की बातचीत काम आई। अब पंत ने इसका जवाब दिया है। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant Tweets On Yuvraj Singh After 45 Minute Conversations See Viral Post Here
युवराज सिंह और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेस्ट क्रिकेट में कई बार कमाल की पारियां खेलने के बाद ऋषभ पंत ने वनडे में भी शतक जड़ दिया है। इस बेहतरीन पारी के साथ ही पंत ने बता दिया है कि वो वनडे में भी टीम इंडिया में खेलने के हकदार हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल हालातों से टीम इंडिया को निकाला और नाबाद 125 रन बनाए। शुरुआत में पंत अपने स्वभाव के विपरीत धीमे अंदाज में खेले और हार्दिक के साथ साझेदारी होने के बाद तेजी से रन बनाए। पंत की इस पारी के चलते भारत ने यह मैच पांच विकेट से अपने नाम किया। 
विज्ञापन


इस मैच के बाद युवराज सिंह ने पंत को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा था कि 45 मिनट की बातचीत काम आई। इसके बाद पंत ने भी इसके जवाब में लिखा है कि हां पाजी, बातचीत काम आई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत ने 17 ओवर के अंदर चार विकेट गंवा दिए थे। इस समय भारत की हार तय दिख रही थी। इसके बाद ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने भारत की पारी संभाली और पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की। हालांकि, हार्दिक मैच नहीं खत्म कर सके और 71 रन के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन पंत क्रीज पर जमे रहे और 7.5 ओवर रहते 260 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। 

इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने वनडे सीरीज भी 2-1 के अंतर से जीत ली। साल 2014 के बाद यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज जीती। कुल मिलाकर यह चौथा मौका था, जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में वनडे सीरीज जीती है। इस सीरीज में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed