फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant seen with heavily strapped right knee during IND vs AUS Practice Match raised Injury Concern

Rishabh Pant Injury: विश्व कप से पहले चोटिल हुए पंत? घुटने में मोटी पट्टी के साथ दिखे, अभ्यास मैच भी नहीं खेले

Tue, 18 Oct 2022 04:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 04:41 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए विकेटकीपिंग की। पंत इस अभ्यास मैच में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए। इस दौरान उनके दाएं घुटने में काफी पट्टी बंधी हुई थी और वह बेंच में ही बैठे रहे। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant seen with heavily strapped right knee during IND vs AUS Practice Match raised Injury Concern
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है। क्वालिफायर राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस राउंड में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है और दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर 12 में जगह बनाएंगी। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 23 अक्तूबर को है। हालांकि, इससे पहले ही टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान पंत न तो बल्लेबाजी के लिए आए और न ही उन्होंने विकेटकीपिंग की। दिनेश कार्तिक ने अभ्यास मैच में विकेटकीपर की भूमिका निभाई। इस दौरान उनके दाएं घुटने में काफी पट्टी बंधी हुई थी और वह बेंच में ही बैठे रहे। इसके बाद पंत के चोटिल होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


BCCI AGM 2022: बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, जानें अन्य पदों के लिए किन नामों पर लगी मुहर
विज्ञापन


ब्रिसबेन में हुए अभ्यास मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट गंवा दिए थे। अक्षर पटेल और अश्विन भी बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन पंत को नहीं भेजा गया। सभी के लिए भारतीय टीम का यह फैसला हैरान करने वाला था, लेकिन जब पंत को फोटो सामने आई तो सभी हैरान रह गए। पंत डगआउट में बैठे हुए थे। उनके दाएं घुटने में कई पट्टियां बंधी थी। साथ ही बर्फ कै थैली भी उनके घुटने में रखी हुई थी। पंत की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके चोटिल होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Women's IPL: एजीएम मीटिंग में महिला आईपीएल पर लगी मुहर, मार्च 2023 में होगा पहला सीजन

पहले ही चोट से जूझ रही है भारतीय टीम
भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले ही चोट से जूझ रही है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इन दोनों के अलावा रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह बनाने वाले दीपक चाहर भी चोट के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब पंत चोटिल हुए तो भारतीय टीम बड़ी परेशानी में फंस सकती है। 

Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी, जय शाह बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

भारत ने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया। टीम इंडिया के लिए यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली थी। बल्लेबाजी में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में शमी ने 20वें ओवर में तीन विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई। साथ ही उन्होंने डेथ ओवर की चिंता से भी राहत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed