{"_id":"5cd43930bdec22078c36e835","slug":"rishabh-pant-says-it-does-not-matter-who-is-bowler-when-i-am-on-hitting-mode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महामुकाबले से पहले ऋषभ पंत ने कहा- 'आक्रमण करते वक्त फर्क नहीं पड़ता की गेंदबाज कौन है'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महामुकाबले से पहले ऋषभ पंत ने कहा- 'आक्रमण करते वक्त फर्क नहीं पड़ता की गेंदबाज कौन है'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 09 May 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली कैपिटल्स की दो विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत ने कहा कि जब वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये लय में आ जाते हैं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन गेंदबाजी कर रहा है। पंत ने 21 गेंद में 49 रन की पारी के दौर पांच छक्के जड़े जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट से जीत हासिल की।
2 of 5
rishabh pant
मैन आफ द मैच रहे पंत ने मैच के बाद कहा, 'टी20 में आपको 20 गेंद में 40 या इससे ज्यादा रन बनाने की जरूरत होती है, फिर आपको एक गेंदबाज के खिलाफ आक्रमण करना होता है। मैं यह नहीं देखता कि कौन गेंदबाजी कर रहा है।'
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'यह हमारी आदत में शुमार हो चुका है और इसलिये हम इतना ज्यादा अभ्यास करते हैं। आज यह विशेष रहा क्योंकि मैंने गेंद को ज्यादा जोर से हिट करने का प्रयास नहीं किया। मैं सिर्फ गेंद को देख रहा था और सही टाइम से हिट करने की कोशिश कर रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
पंत ने कहा, 'अगर आप ऐसे विकेट पर जम जाते हो तो आपको अपनी टीम के लिये मैच खत्म करना चाहिए। मैं करीब ले गया लेकिन अगली बार मैं टीम के लिये फिनिश करूंगा। मैं थोड़ा सकारात्मक होने की कोशिश करूंगा। अगर नकारात्मक होते हैं तो यह मददगार नहीं होता।'
विज्ञापन
5 of 5
श्रेयस
- फोटो : file
दिल्ली कैपिटल्स के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर जीत से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'अंतिम ओवर के दौरान की भावनाओं को मैं बयां नहीं कर सकता। मैं बैठा था और अंतिम के दो ओवर काफी दबाव भरे रहे। जीत हासिल करना अच्छा अहसास है और मैं हर किसी के चेहरे पर खुशी देख सकता था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।