फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant Records: Rishabh Pant made a record by playing an innings of 125 runs against England, achieved a special achievement on foreign soil| IND vs ENG ODI Series

Rishabh Pant Records: ऋषभ पंत ने 125 रन की पारी खेल बनाया रिकॉर्ड, विदेशी जमीन पर हासिल की खास उपलब्धि, जानें

Mon, 18 Jul 2022 04:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Jul 2022 04:09 PM IST
सार

पंत ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वह एशिया के बाहर वनडे में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पंत से पहले राहुल द्रविड़ 1999 में और केएल राहुल 2020 में ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Rishabh Pant Records: Rishabh Pant made a record by playing an innings of 125 runs against England, achieved a special achievement on foreign soil| IND vs ENG ODI Series
ऋषभ पंत ने शतक जमाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे पांच विकेट से जीत लिया। इस जीत में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का अहम योगदान रहा। उन्होंने अपनी बेखौफ पारी से इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली। 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक वक्त 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। पांड्या 71 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पंत ने नाबाद 125 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


एशिया के बाहर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा शतक
खिलाड़ी पारी खिलाफ जगह,साल
राहुल द्रविड़ 145 रन SL टॉन्टन, 1999
केएल राहुल 112 रन NZ माउंट माउंगानूई, 2020
ऋषभ पंत 125* रन ENG मैनचेस्टर, 2022

इस पारी के साथ पंत ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वह एशिया के बाहर वनडे में शतक लगाने वाले तीसरे नियमित या अनियमित विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पंत से पहले राहुल द्रविड़ 1999 में और केएल राहुल 2020 में ऐसा कर चुके हैं। द्रविड़ ने 1999 में टॉन्टन में श्रीलंका के खिलाफ 145 रन की पारी खेली थी। वहीं, राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानूई में 112 रन की पारी खेली थी। ऋषभ इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत ने विदेशी जमीन पर भी एक खास उपलब्धि हासिल की। वह तीनों फॉर्मेट में भारत की ओर से विदेशी जमीन पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। भारत से बाहर टेस्ट में पंत ने 159 नाबाद रन की पारी खेली थी। वहीं, विदेशी जमीन पर वनडे में पंत ने नाबाद 125 रन बनाए। इसके अलावा अवे टी-20 में पंत ने नाबाद 65 रन बनाए हैं। जो कि विदेशी जमीन पर किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। 

विदेशी जमीन पर भारतीय विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर 
फॉर्मेट खिलाड़ी स्कोर
टेस्ट ऋषभ पंत 159* रन
वनडे ऋषभ पंत 125* रन
टी-20 ऋषभ पंत 65* रन
विज्ञापन

मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने एक वक्त 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी निभाई। हार्दिक पांड्या ने 55 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत 113 गेंदों पर 125 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 260 रन का लक्ष्य 43वें ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed