फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant post a motivational tweet after not selecting in ODI team against Australia

खराब प्रदर्शन के चलते वनडे टीम से बाहर हुए ऋषभ पंत, अब ट्विटर से दिया यह संदेश

Tue, 25 Dec 2018 05:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 25 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant post a motivational tweet after not selecting in ODI team against Australia

खराब फॉर्म के चलते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाहर का रास्ता दिखाया गया। पंत पिछले कुछ दिनों से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन


ऋषभ पंत ने घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे खेले थे और इस दौरान 41 रन बनाए थे। शायद तभी वह टी-20 टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब हो गए हैं। टीम से बाहर होने के बाद पंत ने एक ट्वीट किया है।
विज्ञापन


ऋषभ अपने ट्वीट में लिखते है, 'अगर आप सीखने के लिए तैयार नहीं हैं तो आपको कोई नहीं सिखा सकता, लेकिन अगर आप सीखने के लिए तैयार हैं तो आपको कोई नहीं रोक सकता।' इस मोटिवेशनल मैसेज से उन्होंने साफ कर दिया है कि वह आने वाले मैच में एक नए जज्बे के साथ उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले दो टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अब 26 दिसंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में वह कुछ अच्छा करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed