फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant Playing Snooker Viral Video Ahead of Sri Lanka Test Series

Rishabh Pant: क्रिकेट से ब्रेक लेकर स्नूकर में हाथ आजमा रहा है यह विस्फोटक बल्लेबाज, गर्लफ्रेंड ने किया था प्रपोज

Tue, 22 Feb 2022 06:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Feb 2022 06:35 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लेकर अब तक पंत लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें आराम दिया है।

विज्ञापन
Rishabh Pant Playing Snooker Viral Video Ahead of Sri Lanka Test Series
स्नूकर खेलते पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम को गुरुवार से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। यह दोनों खिलाड़ी अब सीधे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया से जुड़ेंगे। दोनों ही खिलाड़ी इस ब्रेक का भरपूर फायदा उठा रहे हैं और परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


24 साल के पंत खास तरीके से मना रहे छुट्टी
24 साल के पंत भी खास तरीके से छुट्टी बिता रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर स्नूकर खेलते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है। इस पोस्ट पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- नया पंकज आडवाणी। वहीं, दूसरे यूजर ने पंत को भविष्य का कप्तान बताया। एक और फैन ने तो पंत से श्रीलंका के खिलाफ शतक की मांग कर डाली।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

विज्ञापन
विज्ञापन

पंत पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लेकर अब तक पंत लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें आराम दिया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पंत की जगह संजू सैमसन को मौका दिया है। 


गर्लफ्रेंड ईशा ने किया था प्यार का इजहार
सोमवार को पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने खुलेआम प्यार का इजहार किया था। ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंत के लिए आई लव यू लिखा। पंत ने ईशा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। इसके जवाब में ईशा ने लिखा आई लव यू। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

पंत का अंतरराष्ट्रीय करियर
पंत ने भारत के लिए 28 टेस्ट, 24 वनडे और 43 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 1735 रन, वनडे में 715 रन और टी-20 में 683 रन दर्ज हैं। टेस्ट में पंत ने चार शतक भी लगाए हैं। उनके नाम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। यह कारनामा करने वाले वह भारत के पहले विकेटकीपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed