फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant Played t20 in last 10 over of australia brisbane test know over by over detail

ब्रिस्बेन टेस्ट के आखिरी 10 ओवरों में पंत ने खेला टी-20, ओवर-दर-ओवर जानें कैसे बने रन?

Tue, 19 Jan 2021 03:38 PM IST
कुमार संभव स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 19 Jan 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Played t20 in last 10 over of australia brisbane test know over by over detail
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

नस्लीय टिप्पणी, छींटाकशी और चोटों से जूझती टीम इंडिया ने गाबा जीतकर ऑस्ट्रेलिया को उसके हर हमले का माकूल जवाब दिया। हालांकि, टीम इंडिया की इस जीत में ऋषभ पंत का सबसे अहम योगदान रहा, जिन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट के आखिरी 10 ओवरों को टी-20 में तब्दील कर दिया। इस दौरान उन्होंने लगातार बड़े शॉट लगाए। साथ ही, दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाज की हौसलाअफजाई भी की।

विज्ञापन

पंत ने ऐसे बदला गियर 

ब्रिस्बेन टेस्ट जीतने के लिए टीम इंडिया को आखिरी 10 ओवर में 53 रन की जरूरत थी। उस वक्त ऋषभ पंत 118 गेंदों में 59 रन बना चुके थे, जबकि उनके साथ वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद थे। हालांकि, पुजारा और रहाणे आदि दिग्गज खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। सुंदर ने पहली पारी में अर्द्धशतक जड़ा था, लेकिन गाबा की जीवंत पिच पर आखिरी 10 ओवर निकालना काफी मुश्किल लग रहा था। ऐसे में पंत ने बल्लेबाजी का गियर बदल लिया और वह टी-20 स्टाइल में गेंद को हिट करने लगे। पंत की देखा-देखी वाशिंगटन सुंदर ने भी पैट कमिंस को जोरदार छक्का जड़ दिया। अब हम आपको बताते हैं कि आखिरी 10 ओवरों में पंत की अगुआई में भारतीय टीम ने किस तरह ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 गेंदों में 53 रन की जरूरत

Rishabh Pant Played t20 in last 10 over of australia brisbane test know over by over detail
अर्धशतक के बाद ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

भारत की दूसरी पारी में जब सिर्फ 10 ओवर बचे तो टीम को जीत के लिए 53 रन की जरूरत थी और उसके पांच विकेट गिर चुके थे। उस दौरान पैट कमिंस ने ओवर डाला और वाशिंगटन सुंदर ने उनका सामना किया। यह ओवर मेडन रहा, जिसके बाद टीम इंडिया के सामने 54 गेंदों में 53 रन का लक्ष्य आ गया। 

विज्ञापन

92वें ओवर में बने सिर्फ तीन रन

भारतीय पारी का 92वां ओवर नाथन लियोन ने डाला। इस दौरान पंत ने दो रन लिए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक रन बनाया। इस तरह ओवर में कुल तीन रन आए और लक्ष्य 48 गेंदों में 50 रन हो गया।

सुंदर ने उड़ाया जोरदार छक्का

Rishabh Pant Played t20 in last 10 over of australia brisbane test know over by over detail
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@Rcbtweets

पिछला ओवर मेडन डालने के बाद पैट कमिंस के हौसले बुलंद थे, लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें हैरान कर दिया। दरअसल, भारतीय पारी के 93वें ओवर की पहली चार गेंदों में सिर्फ एक रन बना, जो पंत ने लिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने जोरदार छक्का जड़ दिया। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगा दिया। इस ओवर में कुल 11 रन आए, जिसके बाद टीम इंडिया के सामने 42 गेंदों में 39 रन का लक्ष्य रह गया।

लियोन पर पंत का हमला

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने भारतीय पारी का 94वां ओवर नाथन लियोन को सौंपा, लेकिन पंत ने उनका बुरा हाल कर दिया। इस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन उसके बाद अगली दो गेंदों पर पंत ने लगातार चौके जड़ दिए। ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने एक रन लिया, जबकि पांचवीं गेंद पर बाई का चौका मिल गया। आखिरी गेंद पर सुंदर ने दो रन लिए। इस तरह ओवर में 15 रन मिले और जीत टीम इंडिया के करीब आ गई। अब टीम इंडिया को 36 गेंदों में 24 रन की जरूरत रह गई।

हेजलवुड को भी नहीं बख्शा

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले हेजलवुड भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके। 95वें ओवर में उन्हें गेंद सौंपी गई, लेकिन पंत-सुंदर ने बाई के चौके समेत कुल नौ रन बटोर लिए। अब भारत को 30 गेंदों में 15 रन की जरूरत थी। 

लियोन ने सुंदर को किया बोल्ड

Rishabh Pant Played t20 in last 10 over of australia brisbane test know over by over detail
नाथन लियोन - फोटो : ट्विटर
लियोन भारतीय पारी का 96वां ओवर डालने आए। उन्होंने पहली चार गेंदों में कुल पांच रन दिए, लेकिन पांचवीं गेंद पर सुंदर को बोल्ड कर दिया और शार्दुल ठाकुर मैदान में आए। इसके बाद भारत को 24 गेंदों में 10 रन की जरूरत थी। 

हेजलवुड के ओवर में रचा इतिहास

भारत को चार ओवर में 10 रन चाहिए थे और उसके छह विकेट गिर चुके थे। हेजलवुड भारतीय पारी का 97वां ओवर डालने आए, लेकिन पंत ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर उनका स्वागत किया। इसके बाद अगली गेंद पर एक रन ले लिया। ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने दो रन ले लिए, लेकिन अगली ही गेंद पर हेजलवुड ने उन्हें लियोन के हाथों कैच करा दिया। अब भारत को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी और उसके पास तीन विकेट बाकी थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पलटवार की अटकलें लगीं, लेकिन पंत ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर इतिहास रच दिया।

पंत ने ऐसे खेला टी-20

बता दें कि आखिरी 10 ओवर की शुरुआत में पंत 118 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं, जब टीम इंडिया जीत गई, तब पंत का स्कोर 138 गेंद में 89 रन था। इस तरह पंत ने महज 20 गेंदों में 30 रन की जोरदार पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed