{"_id":"5fd74de68ebc3e3d5643583d","slug":"rishabh-pant-or-wriddhiman-saha-who-will-be-first-choice-for-wicket-keeper-vs-australia-in-pink-ball-test-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: ऋषभ पंत या फिर साहा, कौन होगा डे-नाइट टेस्ट में भारत का विकेटकीपर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: ऋषभ पंत या फिर साहा, कौन होगा डे-नाइट टेस्ट में भारत का विकेटकीपर?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में गुरुवार से शुरू होने वाले पहले दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच में ऋधिमान साहा के विकेटकीपिंग में बेहतर प्रदर्शन को ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी पर प्राथमिकता मिल सकती है। पहले टेस्ट मैच के लिए संभावित भारतीय एकादश चर्चा का विषय बनी हुई है और अभी यह तय नहीं है कि 36 वर्षीय साहा के रूप में बेहतर विकेटकीपर या 23 वर्षीय पंत के रूप में बेहतर बल्लेबाज में से किसे टीम में जगह देनी है।
2 of 4
पंत/साहा
- फोटो : social media
भारतीय टीम प्रबंधन ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं और हनुमा विहारी से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने भी कहा था कि ‘स्वस्थ प्रतिस्पर्धा’ टीम के लिए अच्छी है। माना जा रहा है कि साहा की बेहतर विकेटकीपिंग और रक्षात्मक बल्लेबाजी को प्राथमिकता दी जा सकती है। कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली, सहायक कोच विक्रम राठौड़, भरत अरुण और चयनकर्ता हरविंदर सिंह मैच की परिस्थितियों के आधार पर इन दोनों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे।
3 of 4
ऋधिमान साहा
- फोटो : ट्विटर
साहा ने पहले अभ्यास मैच में 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर भारत को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हार से बचाया था, उन्होंने तब जेम्स पैटिंसन, माइकल नेसेर और कैमरन ग्रीन जैसे गेंदबाजों का सामना किया था। साहा ने 37 टेस्ट मैचों में 1238 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक शामिल हैं, उन्होंने 92 कैच और 11 स्टंप आउट किए हैं। वह अगर पहले टेस्ट मैच में जगह बना लेते हैं तो भी पंत की संभावना समाप्त नहीं हो जाती। साहा को टीम में बने रहने के लिए विकेट के पीछे ही नहीं विकेट के आगे भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
इसके विपरीत पंत ने जब दूसरे अभ्यास मैच में शतक जमाया तब भारतीय टीम बेहतर स्थिति में थे और उन्हें लेग स्पिनर मिशेल स्वैप्सन और कामचलाऊ गेंदबाज निक मैडिनसन का सामना करना पड़ा था। इस साल यूएई में आईपीएल में फॉर्म और फिटनेस के लिए जूझते रहे पंत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में 73 गेंद में 103 रन बनाए थे। पंत ने इस शतक के बाद कहा कि उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच खेलना जरूरी था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।