फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ रही है नई टाटा अल्ट्रोज, कंपनी ने नए मॉडल का वीडियो टीजर किया जारी

Mon, 14 Dec 2020 05:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Dec 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
tata altroz new model launch date tata motors release new video teaser tata altroz price in india
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
देश में 5 स्टार रेटिंग वाली सुरक्षित और विश्वसनीय कार बनाने के लिए चर्चित घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रोज) को इस साल के शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा था। अब कंपनी ने इसका एक नया टीजर वीडियो जारी किया है। कंपनी के इस टीजर वीडियो में 'Your Santa Altroz' – 'Coming Soon' लिखा है, जो काफी सुर्खियों में है। 
tata altroz new model launch date tata motors release new video teaser tata altroz price in india
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
नए मॉडल में क्या होगा खास
कंपनी अपनी इस हिट और लोकप्रिय कार का नया मॉडल ईसाइयों के त्योहार क्रिसमस के दौरान पेश कर सकती है। हालांकि इस वीडियो टीजर से इस बात की जानकारी नहीं मिलती है कि आनेवाला नया मॉडल टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट होगा या फिर यह एक स्पेशल एडिशन कार होगी। पिछले लंबे समय से अल्ट्रोज के टर्बोचार्ज्ड वेरिएंट की टेस्टिंग जारी है। नई टाटा अल्ट्रोज में 1.2 लीटर पावरफुल टर्बोचार्ज्ड इंजन मिल सकता है। यह इंजन 110 bhp का पावर और 140 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिल सकता है। 



 
tata altroz new model launch date tata motors release new video teaser tata altroz price in india
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
मौजूदा मॉडल का इंजन
टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज के मौजूदा मॉडल में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल और 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। पेट्रोल इंजन 85 bhp का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल इंजन 89 bhp का पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इन दोनों इंजन ऑप्शन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata altroz new model launch date tata motors release new video teaser tata altroz price in india
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
अल्ट्रोज की कीमत
टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज छह वेरिएंट्स XE, XM, XM+, XT, XZ और XZ (O) में उपलब्ध है। टाटा ने हाल ही में अल्ट्रोज का नया मिड-स्पेक एक्सएम वेरिएंट लॉन्च किया है। अल्ट्रोज की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये से लेकर 8.95 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
tata altroz new model launch date tata motors release new video teaser tata altroz price in india
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
मुकाबला
कंपनी Altroz के हर वेरिएंट के लिए खास कस्टमाइजेशन पैकेज भी ऑफर करती है। भारतीय बाजार में अल्ट्रोज का मुकाबलबा मारुति बलेनो और ह्यूंदै आई20 जैसी कारों से है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed