फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: धोनी को युवा ऋषभ पंत की खुली चुनौती, बोले- गेम दिखाने आ रहा हूं

Sun, 24 Feb 2019 12:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Feb 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant challenges MS Dhoni before IPL 2019, says Mahi bhai tayyar rehna

वैसे तो ऋषभ पंत को एमएस धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है, लेकिन अब वही युवा पंत टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी धोनी को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज के ठीक बाद 23 मार्च से आईपीएल शुरू हो जाएगा।

Rishabh Pant challenges MS Dhoni before IPL 2019, says Mahi bhai tayyar rehna

IPL की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने इसके लिए कमर कस ली है। 'दिल्ली डेयरडेविल्स' से बदलकर अपने नए नाम और रंग के साथ शनिवार को जर्सी लॉन्च की गई। इस मौके पर एक वीडियो भी जारी किया जिसमें टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

Rishabh Pant challenges MS Dhoni before IPL 2019, says Mahi bhai tayyar rehna

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए दिल्ली फ्रेंचाइजी की नई जर्सी को फैंस के सामने पेश किया गया है। टीम की नई जर्सी लाल और नीले रंग की है. लाल रंग आक्रामकता, ऊर्जा, जुनून, शक्ति और मजबूत संकल्प को दर्शाता है जबकि नीला रंग गहराई, स्थिरता, ज्ञान, आत्मविश्वास और विश्वास को प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant challenges MS Dhoni before IPL 2019, says Mahi bhai tayyar rehna

दिल्ली कैपिटल्स ने पंत के चुनौती वाले वीडियो को ट्विटर पर भी पोस्ट किया है। वीडियो में दिल्ली की नई जर्सी पहने पंत धोनी को कह रहे हैं, 'माही भाई, तैयार हो जाओ, गेम दिखाने आ रहा हूं'।' नीचे देखिए वीडियो....

 



 

विज्ञापन
Rishabh Pant challenges MS Dhoni before IPL 2019, says Mahi bhai tayyar rehna

दिल्ली 24 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि फैंस नए नीले और लाल रंग में टीम का समर्थन करना पसंद करेंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed