फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Women Team fast bowler megan schutt banned for two matches Cricket Australia reveals reason
IND Inning
140/4 (12.2 ov)
Target: 226
Axar Patel 13(5)*
Shreyas Iyer 10 (10)
IND need 86 runs in 46 remaining balls

मेगन शट पर कार्रवाई: तेज गेंदबाज पर क्यों लगा दो मैचों का प्रतिबंध? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कारण

Thu, 22 Oct 2026 03:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

  • ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तेज गेंदबाज मेगन शट मुश्किल में घिर गई हैं।
  • शट पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है।
  • क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि शट को प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन न करने के कारण दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Australia Women Team fast bowler megan schutt banned for two matches Cricket Australia reveals reason
मेगन शट - फोटो : IANS

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बताया कि ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट को प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन न करने के कारण दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा कि इन दो मैचों के प्रतिबंध में सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मैच शामिल हैं। इसके चलते यह तेज गेंदबाज गुरुवार को नॉर्थ सिडनी ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में नहीं खेल पाएंगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
इसके साथ ही मेगन 31 अक्तूबर को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 'वेबर डब्ल्यूबीबीएल 12' में एडिलेड स्ट्राइकर्स के पहले मैच में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। सीए ने एक बयान में कहा कि यह उल्लंघन स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन दिशानिर्देशों के तहत प्रिस्क्रिप्शन दवाओं से जुड़े नियमों का पालन न करने के कारण हुआ है। सीए के अनुसार, यह एकमात्र घटना थी जो प्रतियोगिता के दौरान नहीं हुई थी। उन्होंने आगे कहा, यह एक ही घटना से जुड़ा है जो प्रतियोगिता के बाहर हुई थी और इसका मकसद प्रदर्शन को बेहतर बनाना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेगन ने स्वीकार की सजा
33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने सजा स्वीकार कर ली है और उनसे जो मानक अपेक्षित थे, उन पर खरी न उतर पाने के लिए माफी मांगी है। शट ने अपने बयान में कहा, मैं दी गई सजा को पूरी तरह स्वीकार करती हूं और मुझसे जो मानक अपेक्षित थे, उन पर खरी न उतर पाने के लिए माफी मांगती हूं। इस घटना से जो ध्यान आकर्षित हुआ, उसके लिए मुझे खेद है और मुझे जो समर्थन मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, हालांकि, यह घटना प्रतियोगिता के बाहर हुई थी और इसका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन मैं समझती हूं कि 'स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन' दिशानिर्देशों का पालन करना मेरी जिम्मेदारी है। खिलाड़ियों को इन दिशानिर्देशों के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जाती है और मुझे इनका पालन करना चाहिए था।"

सीए ने कहा कि वह मेगन को उचित समर्थन देना जारी रखेगा और खेल का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों से अपेक्षित मानकों और जिम्मेदारियों को और मजबूत करेगा। शट ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ एक शानदार वनडे सीरीज खेली है, जिसमें उन्होंने 7.1 की औसत से 10 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed