देश में जाम से भरी सड़क और कम कीमत में एक वाहन की चाहत ने पिछले कुछ समय में स्कूटर मार्केट को बेहद मशहुर कर दिया है। ऐसे में आज हर दोपहियां वाहन निर्माता के लाइन अप में कम से कम एक स्कूटर है। देश में इस समय Hero, Suzuki, TVS और Honda स्कूटर्स कंपनियां ऐसी हैं जिनका खूब बोल-बाला है।
Activa, Jupiter या Acess कौन सी स्कूटी है बेहतर, पढ़ें
Honda Activa 5G
Honda Activa 5G में 109.19 सीसी का एचईटी इंजन दिया गया है, जो 7,500 आरपीएम पर 7.96 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 9एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर में V-Matic ट्रांसमिशन दिया गया है। Activa 5G के फ्रंट और रियर दोनों में ही 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक मिलता है, जो सीबीएस पर काम करता है।
Honda Activa 5G में सीट के नीचे आपको 18 लीटर का स्पेस दिया गया है।Honda Activa 5G में 5.3 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है वहीं बात माइलेज की करें, तो एक्टिवा 5G 60kmpl का माइलेज आसानी से देती है। Honda Activa 5G की एक्स शोरूम कीमत 52,381 से शुरू होती है।
Suzuki Access 125
सुजुकी ने Access 125 को हाल ही में (CBS) के साथ भारत में लॉन्च किया। जहां पहले सुजुकी एक्सेस के नॉन एबीएस की कीमत 55,977 रुपए थी वहीं अब बाजार में इसकी कीमत 56,667 रुपए हो गई है। Suzuki Access 125 में CBS को शामिल करने के अलावा कोई अन्य अपडेट नहीं है। इसमें अलॉय व्हील, एक एनालॉग डिजिटल मीटर, लंबी सीट और एक पुश सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम मिलता हैं। वहीं इसके फ्रंट में पॉकेट और चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है।
एक्सेस 125 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर के साथ सबसे हल्का स्कूटर भी है, जिसमें वही पुराने वाला 125cc का इंजन दिया गया है जो बर्गमैन स्ट्रीट पर देखा गया है। यह एयर कूल्ड इंजन 8.4bhp की पावर और 10.2Nm का टॉर्क देता है। इसका फ्यूल टैंक 5.6 लीटर क्षमता का है जो 63 kmpl का माइलेज देता है ।
Hero Destini 125 हीरो का पहला 125 सीसी का है। कंपनी ने इस स्कूटर को दो वेरियंट में उतारा है। जो Hero Destini 125 LX और Destini 125 VX हैं। हीरो का यह डेस्टिनी 125 स्कूटर कंपनी के 110 सीसी डुएट पर बेस्ड है। जिसमें कंपनी ने नया लुक देने के लिए कई बदलाव किए है। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (आईबीएस), साइड स्टैंड इंडीकेटर, सर्विस रिमाइंडर, पास स्विच और एक्टर्नल फ्यूल फिलिंग जैसे कई बेहतरीन फीचर्स शामिल किए हैं।
नए स्कूटर में 125 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है।जो 6750 आरपीएम पर 8.7बीएचपी की पावर और 5000 आरपीएम पर 10.2एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इसके Destini 125 LX की कीमत 54,650 रुपये और Destini 125 VX की कीमत 57,500 रुपये रखी गई है। वहीं इसके माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर में 54-55 किमी का माइलेज देता है।
TVS Jupiter Grande
TVS Jupiter Grande में 109.7 सीसी सीवीटीआई इंजन दिया गया है, जो 7,500 rpm पर 7.88 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 8एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन मिलता है। Jupiter में सीट के नीचे आपको 17 लीटर का स्पेस मिलता है। इसके साथ ही इसमें मोबाइल फोन के चार्जिंग पोर्ट का विकल्प भी मिलता है।
TVS Jupiter Grande में 5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।इसका माइलेज 62kmpl है। वहीं बात करें कीमत की तो TVS Jupiter के बेस वेरिएंट की 51823 रुपये कीमत है। वहीं इसके Grande Disc की कीमत 59,900 रुपये रखी गई है।