{"_id":"5b3975724f1c1b4d108b5517","slug":"rishabh-pant-added-to-india-a-squad-for-four-day-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत को खराब प्रदर्शन के बाद भी मिला अपने आप को साबित करने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत को खराब प्रदर्शन के बाद भी मिला अपने आप को साबित करने का मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Jul 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
rishabh pant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबलों के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। चार दिवसीय मैच 4 जुलाई से शुरू होगा। पंत फिलहाल सीमित ओवरों की टीम के सदस्य है, जो इंग्लैंड लायंस और विंडीज ए के खिलाफ ट्राइ सीरीज खेल रही है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहले मैच में अर्धशतक जमाया, लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन साधारण रहा है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली इंडिया ए आज फाइनल मैच जीतकर टूर्नामेंट जीतने के लिए जोर लगाएगी। ऋषभ पंत भी बल्ले से उपयोगी योगदान देने की कोशिश करेंगे। वैसे बता दें कि पिछले साल पंत गजब के फॉर्म में थे। करुण नायर चार दिवसीय मैचों में इंडिया ए की कप्तानी करेंगे। इंडिया ए टॉनटन और बेकेनहम में विंडीज ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलेगी।
विज्ञापन
इसके बाद वह वॉरसेस्टर जाकर इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एकमात्र चार दिवसीय मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 16 जुलाई को होगी।
इंडिया ए की टीम इस प्रकार है
करुण नायर (कप्तान), आर समर्थ, मयंक अग्रवाल, अभिमन्यू इस्वरण, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, अंकित बावने, विजय शंकर, केएल भरत (विकेटकीपर), जयंत यादव, शाहबाज नदीम, अंकित राजपूत, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, रजनीश गुरबानी और ऋषभ पंत।
विज्ञापन