फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant accident Ritika Sajdeh lashes out at those posting Pant clips And photo on social media

Rishabh Pant: 'शर्म आनी चाहिए', सोशल मीडिया पर पंत की खून से लथपथ तस्वीरें देखकर भड़कीं रोहित शर्मा की पत्नी

Fri, 30 Dec 2022 09:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 30 Dec 2022 09:51 PM IST
सार

रुड़की में दुर्घटना का शिकार हुए पंत का इलाज पहले स्थानीय सक्षम अस्पताल में किया गया और फिर उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। वहां पंत का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Rishabh Pant accident Ritika Sajdeh lashes out at those posting Pant clips And photo on social media
रितिका और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को दुर्घटना का शिकार हो गए। उत्तराखंड में रुड़की के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और उसमें आग लग गई। हालांकि, पंत गाड़ी से निकलने में सफल रहे और बाल-बाल बच गए। यह खबर तुरंत ही फैल गई और सोशल मीडिया पर पंत की तस्वीरें शेयर होने लगी। यहां तक कि कुछ लोगों ने जख्मी हालत में पंत का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


पंत का इलाज पहले स्थानीय सक्षम अस्पताल में किया गया और फिर उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। वहां पंत का इलाज जारी है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सोशल मीडिया पर पंत की खून से लथपथ तस्वीरों को देखकर भड़क गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित शर्मा की पत्नी ने क्या लिखा?
रितिका ने लिखा- कोई चोटिल है और आप फोटो-वीडियो शेयर कर रहे हैं। आपको शर्म आना चाहिए। वह (पंत) इस बात को तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें इस तरह के फोटो या वीडियो चाहिए या नहीं। उनका परिवार और दोस्त इन तस्वीरों को देखकर प्रभावित हो सकता है।'' बता दें कि रितिका अभी पति रोहित शर्मा और बेटी समायरा के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। आज समायरा का चौथा जन्मदिन है।

Image
विज्ञापन

बीसीसीआई ने दिया था अपडेट
बीसीसीआई ने पंत के दुर्घाटनाग्रस्त होने पर एक बयान जारी किया। उसने बताया कि ऋषभ पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। पंत की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, उनकी चोटों का पता लगाने और उनके आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा।

बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है, जबकि मेडिकल टीम ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है। बोर्ड यह देखेगा कि ऋषभ को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल मिले और उसे इस दर्दनाक दौर से बाहर आने के लिए हर संभव सहायता मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed