फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting reckoned that Joe Root could surpass batting legend Sachin Tendulkar's tally of runs in Test

Root-Sachin: 'टेस्ट में सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रूट', इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Thu, 15 Aug 2024 06:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 15 Aug 2024 06:56 PM IST
सार

रूट ने अब तक 143 टेस्ट में 12027 रन बना लिए हैं। वह श्रीलंका के कुमार संगकारा (12400 रन) और उनके पूर्व टीम के साथी एलिस्टेयर कुक (12472 रन) को पीछे छोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। तेंदुलकर के नाम 200 टेस्ट में 15921 रन हैं।

विज्ञापन
Ricky Ponting reckoned that Joe Root could surpass batting legend Sachin Tendulkar's tally of runs in Test
जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI

विस्तार

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बशर्ते इंग्लैंड के इस बल्लेबाज की रनों की भूख और रन बनाने की निरंतरता अगले चार साल तक बरकरार रहे। रूट हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 12000 रन का आंकड़ा पार करने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए थे।
विज्ञापन

रूट ने अब तक 143 टेस्ट में 12027 रन बना लिए हैं। वह श्रीलंका के कुमार संगकारा (12400 रन) और उनके पूर्व टीम के साथी एलिस्टेयर कुक (12472 रन) को पीछे छोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। तेंदुलकर के नाम 200 टेस्ट में 15921 रन हैं। पोंटिंग ने 168 टेस्ट में 13378 रन बनाए हैं और वह सूची में दूसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'रूट की रनों की भूख बरकरार रही तो ऐसा कर सकते हैं'
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, रूट यह रिकॉर्ड तोड़ सकता है। वह 33 साल का है और 3000 रन ही पीछे है। देखना है कि वह कितने टेस्ट खेलता है। अगर वे साल में 10 से 14 टेस्ट खेलते हैं और प्रतिवर्ष 800 से 1000 रन बनाता है तो तीन चार साल में वहां तक पहुंच सकता है। अगर उसकी रनों की भूख बरकरार रहती है तो वह ऐसा कर सकता है।
विज्ञापन

'रूट अर्धशतक को शतक में बदलने में हो रहे सफल'
पोंटिंग ने कहा कि ऐसा लगता है कि रूट ने अर्धशतकों को बड़े स्कोर में नहीं बदलने पाने की अपनी कमजोरी पर काबू पा लिया है। उन्होंने कहा, चार-पांच साल पहले रूट ने कई अर्धशतक लगाए, लेकिन वह इसे शतक में बदलने के लिए संघर्ष करते रहे। अब वह कई बार अर्धशतक लगाते हैं और फिर इसे शतक में बदलने में सफल होते हैं। उनके लिए यह सबसे बड़ा बदलाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed