{"_id":"5a41d84c4f1c1bcf6d8b63a0","slug":"ricky-ponting-nothing-knows-about-our-dressing-room-says-joe-root","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटिंग ने इंग्लैंड के कप्तान को बताया बच्चा, रूट ने दिया ऐसा करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पोंटिंग ने इंग्लैंड के कप्तान को बताया बच्चा, रूट ने दिया ऐसा करारा जवाब
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें मेरी टीम और इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम के बारे में कुछ पता नहीं है।
बता दें कि रूट का यह बयान तब आया है जब पोंटिंग ने उन्हें छोटा बच्चा बताया था और कहा था कि इंग्लैंड की कप्तानी के बच्चे के हाथ में सौंप दी गई है।
पोटिंग के इस बयान के बाद 26 साल के जो रूट ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि पोंटिंग अपनी बात कहने के लिए आजाद हैं, लेकिन उन्होंने हमारे ड्रेसिंग रूम के साथ वक्त नहीं बिताया है, इसलिए उन्हें कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
रूट ने आगे कहा कि मैं पोंटिंग से पूरी तरह से असहमत हूं क्योंकि आप हमारे ड्रेसिंग रूम में हमारे कोच या फिर किसी भी सपोर्ट स्टाफ से पूछेंगे तो वो मेरी ही बात कहेंगे।
ये भी पढ़ेंः एशेजः एक पारी और 41 रन की हार के अलावा इंग्लैंड के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड
रूट ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं चीजों को छोटे बच्चे की तरह संभालता हूं। चीजों को हैंडल करने के मेरे अपने तरीके हैं। मैं मानता हूं कि आपको वो नहीं बनना चाहिए जो आप नहीं हैं।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट में 52.37 की औसत से 5,499 रन बनाए हैं। रूट ने कहा कि छोटे बच्चे का टाइटल मेरे लिए नहीं है, क्योंकि मैं अच्छे से जानता हूं कि मुझे मैदान पर कब क्या करना है।