ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में खेले गए तीसरे
एशेज टेस्ट में
कंगारू टीम ने इंग्लैंड को एक पारी और 41 रन से करारी शिकस्त दी है। इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 से अजय बढ़त बना ली है।
जॉश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी और कप्तान स्टीव स्मिथ की दमदार दोहरे शतक के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 33वीं बार एशेज पर कब्जा किया। इससे पहले दोनों ही टीमें 32-32 बार एशेज जीतकर बराबरी पर थे। इंग्लैंड को पहली पारी में 403 रन ढेर करके ऑस्ट्रेलिया ने 622 रन का पहाड़ खड़ा किया।
पहली पारी में 259 रन की बढ़ हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की दूसरी पारी मात्र 218 रन पर ही समेत दी। जो रूट और एलेस्टर कुक दोनों ही पारियों में फेल रहे। इंग्लैंड ने इस हार के साथ कई ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए, जिसे वो जल्द से जल्द भूलाकर सीरीज में बचे दो टेस्ट को जीतकर अपनी लाज बना चाहेगी। आइए जानते हैं इंग्लैंड के उन शर्मनाक रिकॉर्ड्स के बारे में...
2 of 5
ऑस्ट्रेलिया टीम
- फोटो : File
इस मैच को हारने के बाद इंग्लैंड सबसे ज्यादा बार 400 रन बनाकर पारी से हारने वाली टीम बन गई। इससे पहले इंग्लैंड की टीम 1930 में ऑस्ट्रेलिया, 2016 में दो बार
टीम इंडिया के हाथों और अब पर्थ में 400 रन बनाकर पारी से हार गई। इस लिहाज से 400 रन बनाकर हारने के मामले इंग्लैंड टॉप पर पहुंच गई है।
ऑस्ट्रेलिया का पर्थ मैदान इंग्लैंड के लिए कभी भी खुशी देने वाला नहीं रहा है। इंग्लैंड को इस मैदान पर 10 टेस्ट मैच में हार का मुंह देखना पड़ा हैं। एक ही मैदान पर इतनी बार हारकर इंग्लैंड के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
न चाहते हुए भी इंग्लैंड के ओपनर और पूर्व कप्तान एलेस्टर कूक के नाम इस मैच में एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कुक सबसे ज्यादा एशेज सीरीज हारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कुक के सामने इंग्लैंड 14 बार ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज हार चुका है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जैक होब्स के नाम था।
5 of 5
dawid malan
- फोटो : File
इस मैच में एक मात्र अच्छा रिकॉर्ड अपना डेब्यू कर रहे डेविड मलान के नाम रहा। मलान ने इस मैच की पहली पारी में 140 और दूसरी पारी में 54 रन बनाए। कुल मिलाकर मलान ने इस मैच में 194 रन बनाए। इस लिहाज से मलान पर्थ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज हैं। इससे पहले ये कारनामा डेरेक रैंडल ने 1982 पर्थ टेस्ट में किया था, उन्होंने उस मैच में 193 रन बनाए थे।