फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Retirement: Pakistani pacer Wahab Riaz will retire after the ODI World Cup 2023 in India; wants to play cricket for a few years now

संन्यास: भारत में वनडे विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे पाकिस्तानी पेसर वहाब, अभी कुछ साल क्रिकेट खेलने की चाहत

Mon, 15 Nov 2021 11:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Nov 2021 11:06 PM IST
सार

पाकिस्तान टीम ने इस साल टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इकलौती एशियाई टीम बनी थी।

विज्ञापन
Retirement: Pakistani pacer Wahab Riaz will retire after the ODI World Cup 2023 in India; wants to play cricket for a few years now
वहाब रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज भारत में 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं। इस 36 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अब तक 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन वह पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन


वाहब को टी-20 विश्व कप की टीम में भी नहीं चुना गया था। वहाब ने कहा- हर किसी को एक दिन क्रिकेट को अलविदा कहना होता है। अगर मैं पूरी तरह फिट रहूं और खेल के लिए मेरा जुनून भी बना रहे तो मेरा लक्ष्य 2023 विश्व कप तक खेल जारी रखना है। निश्चित तौर पर अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता रहूं तो खेलना जारी रखूंगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान टीम ने इस साल टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इकलौती एशियाई टीम बनी थी। सुपर-12 में पाक टीम ने सभी पांच मैच जीते थे। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पर दुनियाभर के कई दिग्गजों ने पाकिस्तान के प्रदर्शऩ को सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed