{"_id":"be47c3c6-55d6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"representative-of-bangladesh-to-tour-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के प्रतिनिधि करेंगे पाक का दौरा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश के प्रतिनिधि करेंगे पाक का दौरा
कराची/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jan 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का एक प्रतिनिधिमंडल अगले कुछ दिनों में लाहौर का दौरा कर सकता है। पीसीबी के एक करीबी सूत्र ने कहा कि भारत के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज समाप्त होने के तुरंत बाद बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन की अगुवाई में एक दल यहां आएगा।
विज्ञापन
सूत्र ने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि वह यहां आकर हमें सुनिश्चित कराना चाहते हैं कि हम तो अपनी टीम पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार हैं लेकिन सुरक्षा कारणों से सरकार से हमें इसके लिए अनुमति नहीं मिल पा रही है। दरअसल वह चाहते हैं कि हम अपने खिलाड़ी को बीपीएल में खेलने के लिए भेजें क्योंकि बीपीएल के कार्यक्रम का टकराव हमारे अहम टूर्नामेंट कैद-ए-आजम ट्रॉफी से हो रहा है।’ सूत्र ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ से मिलकर यह भरोसा दिलाना चाहेगा कि टीम के दौरे की संभावना अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन