फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Reports: Will Babar Azam become the captain of Pakistan team again? PCB lost confidence in Shaheen-Masood

Reports: क्या फिर से पाकिस्तान टीम के कप्तान बनेंगे बाबर आजम? PCB का शाहीन-मसूद से भरोसा उठा, बदलाव के संकेत

Wed, 27 Mar 2024 02:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Mar 2024 02:07 PM IST
सार

बाबर को विश्व कप के तुरंत बाद सफेद गेंद के प्रारूप में कप्तान के रूप में हटा दिया गया था जब जका अशरफ पीसीबी अध्यक्ष थे। इसके बाद उन्होंने रेड-बॉल कप्तान के रूप में भी पद छोड़ने का विकल्प चुना।

विज्ञापन
Reports: Will Babar Azam become the captain of Pakistan team again? PCB lost confidence in Shaheen-Masood
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद टीम में बड़े बदलाव हुए थे और बाबर आजम को तीनों प्रारूप की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। हालांकि, अब एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एक बार फिर बाबर को कप्तान बनाने के पक्ष में है। बाबर को कप्तानी छोड़े चार महीने भी नहीं हुए हैं कि पीसीबी उन्हें दोबारा तीनों प्रारूप में कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के लिए शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी की क्षमता पर विश्वास खो दिया है। उन्हें लगता है कि पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर से टीम की कप्तानी करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। 
विज्ञापन

बाबर ने पिछले साल कप्तानी छोड़ी थी
बाबर ने पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप के दौरान टीम के ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रहने के बाद सभी प्रारूपों में पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद मसूद को टेस्ट प्रारूप में कप्तान नियुक्त किया गया था, जबकि शाहीन को टी20 में कप्तान बनाया गया था। पीसीबी थिंक टैंक के सूत्रों ने कहा कि बोर्ड इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि कोई विकल्प उपलब्ध नहीं होने के कारण, बाबर फिर से टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Reports: Will Babar Azam become the captain of Pakistan team again? PCB lost confidence in Shaheen-Masood
मोहसिन नकवी - फोटो : PCB
बोर्ड अध्यक्ष बदले तो अब कप्तानी भी बदलेगी
एक सूत्र ने कहा, 'मजेदार बात यह है कि बोर्ड अध्यक्ष पद में बदलाव के साथ टेस्ट और टी20 प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने की शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी की क्षमता पर विश्वास खो गया है। सूत्र ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि बाबर अब एटिट्यूड दिखा रहे हैं। कुछ विश्वास पात्र लोगों को बाबर के पास यह पता लगाने के लिए भेजा गया है कि क्या वह फिर से कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं। हालांकि, बाबर ने साफतौर पर कुछ नहीं कहा। जाहिर तौर पर वह बोर्ड चेयरमैन से कुछ आश्वासन चाहते हैं।
विज्ञापन

शाहीन से पीसीबी अध्यक्ष का भरोसा उठा
बाबर को विश्व कप के तुरंत बाद सफेद गेंद के प्रारूप में कप्तान के रूप में हटा दिया गया था जब जका अशरफ पीसीबी अध्यक्ष थे। इसके बाद उन्होंने रेड-बॉल कप्तान के रूप में भी पद छोड़ने का विकल्प चुना। बाबर 2020 से सभी प्रारूपों में कप्तान के पद पर थे, लेकिन एशिया कप और विश्व कप में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। सूत्र ने कहा, 'जका के कार्यकाल में शाहीन को टी20 कप्तान के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट में क्रांती लाने के तौर पर देखा जाता था क्योंकि उसने पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के लिए दो फाइनल जीते थे। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि बोर्ड में बदलाव के साथ वह बहुत जल्दी पसंद से बाहर हो गए हैं।

Reports: Will Babar Azam become the captain of Pakistan team again? PCB lost confidence in Shaheen-Masood
आमिर और इमाद - फोटो : Social Media
आमिर-इमाद से कर सकते हैं बातचीत
शाहीन ने न केवल न्यूजीलैंड (1-4) में कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज गंवाई, बल्कि लाहौर कलंदर्स को इस साल प्लेऑफ तक ले जाने में असमर्थ दिखे। उनकी टीम पीएसएल में अंक तालिका में सबसे नीचे रही। सूत्र ने कहा कि मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी महत्वपूर्ण फैसले लेने में पूर्व खिलाड़ियों की सलाह पर काफी निर्भर थे। सूत्र ने कहा कि इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के संन्यास से लौटने के बाद यह भी फैसला किया गया है कि मोहसिन बाबर के साथ इन दोनों से जल्द ही मुलाकात करेंगे ताकि किसी भी गलतफहमी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed